Skip to main content

मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की अनुशंसा : नवीन जयसवाल

झारखंड में लग रही है नौकरियों की बोली – अमित मंडल

भाजपा ने की केवल उत्पाद सिपाही मामले की नहीं बल्कि विगत 3 वर्षों में सभी विवादित परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग

दूसरे राज्यों की ब्लैक लिस्टेड एजेंसियों के लिए झारखंड सरकार द्वारा रेड कारपेट बिछाने का भाजपा ने लगाया आरोप

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल की संयुक्त पीसी

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा पूरी तरह आक्रामक है। इस मामले को लेकर पार्टी लोकभवन का दरवाजा तक खटखटा चुकी है। आज इसी मुद्दे पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने संयुक्त पीसी कर राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है।

प्रेसवार्ता में विधानसभा में मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि 12 अप्रैल को हुई उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की घटना कोई पहली घटना नहीं है। झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार में जितने भी एग्जाम हुए हैं, लगभग सभी परीक्षा विवादों में रही है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर घर भी नहीं पहुंचते, वे बस में ही रहते हैं तभी व्हाट्सएप ग्रुप में चलने लगता है कि पेपर लीक हो गया है।

श्री जयसवाल ने कहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन की हउ़बड़ाहट और जांच का रवैया साफ बतला रहा है कि कहीं न कहीं बड़ा घालमेल है। युवाओं के भविष्य के साथ यह सरकार पहली बार धोखा नहीं कर रही है। हर नौकरी को इस सरकार ने बेचने का काम किया है। सरकार हो, जेएसएससी हो, जेपीएससी हो, सभी लोग इसमें षड्यंत्र में शामिल हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि अगर आपके मन में कोई छल कपट नहीं है, आप यहां के नौजवानों को निष्पक्ष न्याय दिलाना चाहते हैं तो राज्यपाल के पास हमारी पार्टी ने जो मांग रखी है, आपसे भी यही अनुरोध करते हैं कि आप मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कीजिए। इससे दूध का दूध पानी का पानी स्पष्ट हो जाएगा। क्योंकि उत्पाद सिपाही के अभ्यर्थी इस पूरे प्रकरण को शंका की नजर से देख रहे हैं।

श्री जयसवाल ने कहा कि 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर लिखित परीक्षा के एक दिन पहले 179 बच्चे तमाड़ में गिरफ्तार हुए, उनके साथ अतुल वत्स जो इंटरनेशनल गिरोह का सरगना है वह भी गिरफ्तार हुआ। आनन फानन में पुलिस महकमा द्वारा रात में पहुंचकर इस मामले की लीपापोती का प्रयास किया गया। सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा कहा गया कि यह पेपर लीक नहीं है। पुलिस और विभाग की हड़बड़ाहट इसके पीछे के सारे खेल के संबंध में सब कुछ साफ इशारा कर रही है। तमाड़ थाना प्रभारी ही कह रहे हैं कि वहां पर जो तथ्य आए हैं उसके अनुसार जहां पर प्रश्न पत्र प्रिंट होता है वहीं से चुरा करके बच्चों के बीच बांटा गया और उनको रटवाया गया। पुलिस प्रशासन के दोनों चीज में विरोधाभास है। प्रशासन बतलाये कि सुनसान जंगल में 179 बच्चे अलग-अलग क्षेत्र से जो आये थे रात में कौन सी तैयारी कोचिंग सेंटर द्वारा करवाया जा रहा था ? जब कोचिंग सेंटर था तो फिर 180 लोगों को जेल क्यों भेजा गया? सूचना तो यह है कि ऐसे कई बच्चे उस जगह से भागने में भी सफल रहे और जो सूचना प्राप्त हुई की ऑब्जेक्टिव का लगभग प्रश्न लीक था। सरकार स्पष्ट करें कि एग्जाम कंडक्ट कराने के लिए किस एजेंसी को इन्होंने हायर किया था। जो सूचना है कि बिहार में ब्लैकलिस्टेड कंपनी है जिसके ऊपर मामला भी दर्ज है, जांच हो रही है उसी एजेंसी के द्वारा इस पूरे प्रकरण को अंजाम देने का काम किया गया।
श्री जयसवाल ने कहा कि उत्पाद सिपाही का जो एग्जाम हुआ। उसमें पहले फिजिकल टेस्ट हुआ, जिसमें लाखों बच्चे भाग लिये थे और कई बच्चों की जान भी चली गई थी। इस तरह का एग्जाम पहले रिटन होना चाहिए था उसके बाद फिजिकल टेस्ट होना चाहिए था लेकिन नौकरी की बेचने की मंशा से पर्दे के पीछे से कुछ सफेदपोश के इशारे पर पहले फिजिकल टेस्ट कराया गया ताकि फिजिकल टेस्ट में क्वालीफाई बच्चों से संपर्क कर पैसों का खेल खेलकर नौकरियां बेची जाय।
श्री जयसवाल ने कहा कि एक केंद्र में इतने बच्चों का पकड़ा जाना दर्शाता है कि बड़ी गड़बड़ी हुई है। जब रिजल्ट आएगा तो किस पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं, सब सामने आ जायेगा। इसलिए झारखंड के युवाओं के भविष्य को साकार करने और उनके साथ अन्याय नहीं हो, सीबीआई जांच आवश्यक है।

प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि केवल जेएसएससी उत्पाद परीक्षा पेपर लीक मामले की नहीं बल्कि विगत 3 वर्षों में जो भी विवादित परीक्षाएं हुई हैं चाहे वह जेपीएससी की हो या जेएसएससी के द्वारा आयोजित हो, सभी की सीबीआई जांच की मांग हमारी पार्टी करती है। क्योंकि ना हमें सीआईडी पर यकीन है ना राज्य की किसी अन्य एजेंसी पर। सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा। राज्य सरकार अगर युवाओं का हित चाहती है और निष्पक्ष परीक्षा की पक्षधर है तो उसे बिना विलम्ब किये सीबीआई जांच की अनुशंसा कर केंद्र सरकार को भेजनी चाहिए।
श्री मंडल ने कहा कि जेएसएससी उत्पाद परीक्षा लेने वाली एजेंसी कौन है, सरकार को यह बताना चाहिए। सरकार यह भी बतलाए कि एक नई एजेंसी जिसका रजिस्ट्रेशन 2026 में होता है इतने बड़े एग्जाम का जिम्मा उसे कैसे मिल जाता है ? क्या उक्त एजेंसी ने झारखंड के अलावा भी कहीं एग्जाम कंडक्ट किया है ? क्या इस एजेंसी की वहां पर पेपर लीक में संलिप्तता दिख रही है ? जहां तक जानकारी है कि इस एजेंसी ने बिहार शिक्षा भर्ती tre 3 का भी एग्जाम लिया था वहां उसे ब्लैक लिस्टेड किया गया है। विडंबना यह है कि ऐसे ब्लैक लिस्टेड कंपनी के लिए झारखंड सरकार रेड कारपेट बिछाए बैठीे है। राज्य सरकार को जब लगता है कि उसकी चोरी पकड़ी गई तो वह नाम मात्र के लिए कुछ कार्रवाई कर देती है। इसी प्रकार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा लेने वाली एजेंसी भी बिहार और उड़ीसा में ब्लैक लिस्टेड रही है। झारखंड में भी बीजेपी के विरोध के बाद वह ब्लैक लिस्टेड हुई। सरकार को बतानी चाहिए कि उसकी निविदा प्रक्रिया और उसका चयन का आधार क्या रहा है ? ऐसे विवादित एजेंसियों से राज्य सरकार का अगाढ़ प्रेम दर्शाता है कि झारखंड में नौकरियों की बोली लगाई जा रही है।
श्री मंडल ने कहा कि एक और दिलचस्प बात कि उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में पुलिस ही सूचक है और पुलिस ही गवाह भी। हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस रवैये पर फटकार लगाया है। इस मामले में कहीं ना कहीं पुलिस और राज्य सरकार सच को छुपाना चाहती है। सिपाही परीक्षा मामले में व्यापक पैमाने पर सीटों का बंदरबांट हुआ है। युवाओं के साथ यह खिलवाड़ है। भाजपा मूकदर्शक बनकर नहीं बैठेगी। हमारी पार्टी निष्पक्षता की पक्षधर है। इस मामले के मुख्य सरगना को सामने लाने की जरूरत है। विवादित और कमजोर एजेंसी के पीछे कौन-कौन सफेदपोश लोग शामिल हैं। कौन लोग सीटों को बेचकर युवाओं को भविष्य चौपट करने की दुकानदारी चला रहे हैं। राज्य सरकार को तमाम चीजों का खुलासा करना चाहिए। राज्य सरकार अगर पार्टी की मांगों पर विचार नहीं करती है तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

गालीबाज पुलिस अधिकारियों को सबक सिखाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…….बाबूलाल मरांडी

हेमंत सोरेन जी को गालीबाज अधिकारी पसंद तो फिर विधानसभा में बिल लाकर कानून बना दें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गालीबाज पुलिस अधिकारी का एक प्रकार से समर्थन किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

एक्स के माध्यम से श्री मरांडी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी झामुमो हैंडल के “दिहाड़ी इंटर्न्स” आपके भ्रष्टाचार को सही साबित नहीं कर सकते, इसलिए बेचारे अपनी रोजी-रोटी के लिए कुछ भी लिख रहे हैं, यह तो समझ आता है। लेकिन जब सूबे के मुख्यमंत्री उसे रीट्वीट करते हैं, तो वह उस बदतमीजी का आधिकारिक ‘सर्टिफिकेट’ बन जाता है।

कहा कि अगर आपको भ्रष्ट और गालीबाज अधिकारी इतने ही प्रिय हैं, तो घुमा-फिराकर क्या कहना? झारखंड विधानसभा में “भ्रष्टाचार और गाली-गलौज” का एक नया बिल ही ले आइए!

कहा कि मुख्यमंत्री एक आधिकारिक कानून बना दें कि पुलिस को जनता का शोषण करने और उन्हें मां-बहन की गाली देने की पूरी छूट है। जब पीठ पीछे यही सब करवा रहे हैं, तो इसे ‘ऑफिशियल’ करने की औपचारिकता भी पूरी कर ही देनी चाहिएं राज्य सरकार को।

कहा कि वे वादा करते हैं, हेमंत सरकार के नए “कानून” का भी ऐतिहासिक स्वागत उनके द्वारा किया जाएगा।

कहा कि मुख्यमंत्री जी, गालीबाज अधिकारियों को केवल पद से हटाना कोई सजा नहीं। इन्हें ऐसा सबक सिखाने की जरूरत है कि कोई भी जन सेवक, पुलिस या प्रशासन का अधिकारी फिर जनता को गाली देने की जुर्रत न कर सके।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दी बधाई

पड़ोसी राज्य बिहार में पहली बार भाजपा का नेतृत्व मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं में भी खासा उत्साह व्याप्त है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दिया है। नेताओं ने उनके सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल की मंगलकामना की है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बिहार की जनता के लिए इसे एक नए संकल्प और नई ऊर्जा का क्षण बतलाया है। कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की यह सरकार शौर्य, ज्ञान और समृद्ध परंपराओं की धरती बिहार को विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयामों तक पहुँचाएगी। साथ ही उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को भी बधाई दी है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह नेतृत्व बिहार के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। निश्चित रूप से इनके कुशल नेतृत्व में बिहार भ्रष्टाचार मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनने में सफल होगा।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कहा कि यह नई टीम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगी।

भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह नेतृत्व अनुभव और ऊर्जा का समन्वय है, जो बिहार को विकास के नए आयाम तक ले जाएगा। कहा कि नई सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में प्रभावी निर्णय लेकर राज्य को सशक्त बनाएगी।

सभी नेताओं ने बिजेन्द्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी को भी उपमुख्यमंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी है।

इसके अलावा बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म कांड: पीड़िता को धमकी, भाजपा ने उठाई सुरक्षा और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

रांची दुष्कर्म मामले में भाजपा सख्त, आरोपी और सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

रांची के लालपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा एक हिंदू युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा और आक्रामक रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आर्किड अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और उसे पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन एवं हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष पर बातचीत कर पीड़िता का मनोबल बढ़ाया और हर स्तर पर साथ देने का आश्वासन दिया।

अजय साह ने कहा कि पीड़िता इस समय अत्यंत डरी-सहमी, भयभीत और मानसिक रूप से आहत अवस्था में है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता और इस मामले में उसकी मदद कर रही उसकी सहेली को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है तथा मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मुख्य आरोपी दानिश के पिता, भाई और उसके गुर्गे लगातार पीड़िता और उसकी सहेली का पीछा कर रहे हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उनपर दबाव डाल कर केस वापस लेने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता को तत्काल प्रभाव से कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वह बिना किसी भय और दबाव के न्याय की लड़ाई लड़ सके। अजय साह ने कहा कि जिस तरीके से नशीला पदार्थ खिलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, वह अत्यंत निंदनीय और गंभीर है। उन्होंने मांग की कि मुख्य आरोपी दानिश के अलावा संदिग्ध भूमिका वाले सदाब और फबाद को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि केस को मैनेज और प्रभावित करने के प्रयास में दानिश के पिता की भूमिका भी संदिग्ध है, इसलिए उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। अजय साह ने आरोप लगाया कि दानिश के पिता खुलेआम पैसे के दम पर मामले को रफा-दफा करने का दावा करते फिर रहे हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

अजय साह ने मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, पीड़िता को विक्टिम कॉम्पेंसेशन फंड का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल प्रदान किया जाए, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक सहयोग मिल सके।

अजय साह ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता बिहार के मेडिकल छात्रा के हिजाब हटाने पर नौकरी और 3 लाख वेतन की घोषणा कर रहे थे वो झारखंड के मेडिकल छात्रा के दुष्कर्म पर मौन है क्योंकि आरोपी उनके समुदाय से जुड़े हैं। भाजपा ने स्पष्ट किया कि पूरी पार्टी पीड़िता के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि मामले को कमजोर करने, प्रभावित करने या दबाने का कोई भी प्रयास किया गया, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन कर न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक भी मौजूद थे।

बोकारो वन भूमि घोटाला

सीआईडी ने जांच धीमी रखी, ईडी ने 500 करोड़ का घोटाला पकड़ा– प्रतुल शाहदेव

पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव जी ने कहा था कि जिन मामलों को लटकाना और भटकाना होता है,उसमें सरकार सीआईडी का इस्तेमाल करती है

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बोकारो वन भूमि घोटाले में सामने आ रहे तथ्य झारखंड में व्याप्त संगठित भ्रष्टाचार की गहराई और गंभीरता को उजागर करते हैं।ईडी द्वारा दायर हलफनामे में 500 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा होना यह साबित करता है कि यह कोई साधारण अनियमितता नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और संगठित आर्थिक अपराध है।प्रतुल ने कहा कि शुरुआत में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई, फिर जांच सीआईडी को सौंपी गई। लेकिन सीआईडी की जांच की रफ्तार इतनी धीमी और सीमित रही कि वह महीनों में केवल राजबीर कंस्ट्रक्शन के 3-4 करोड़ रुपये के लेन देन तक ही पहुंच सकी। इसके विपरीत, ईडी ने बेहद कम समय में पूरे नेटवर्क को उजागर करते हुए 500 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश कर दिया। इससे स्पष्ट है कि राज्य की एजेंसियों का उपयोग सच्चाई को दबाने और असली दोषियों को बचाने के लिए किया जा रहा था।ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि शेल कंपनियों और रसूखदार खरीदारों के माध्यम से वन भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त की गई।इस पूरे खेल में कई स्तरों पर संगठित गिरोह सक्रिय था, जिसमें बिचौलिये, अधिकारी और प्रभावशाली लोग शामिल थे।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्री रामेश्वर उरांव जी स्वयं विधानसभा में कह चुके हैं कि जिन मामलों को सरकार लटकाना या भटकाना चाहती है, उन्हें एसीबी और सीआईडी के हवाले कर दिया जाता है। बोकारो घोटाले में यह बात पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है।सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि 500 करोड़ के इस महाघोटाले में जांच का दायरा केवल निचले स्तर के अधिकारियों—जैसे सीओ—तक ही क्यों सीमित किया जा रहा है? क्या इतने बड़े घोटाले में उच्च अधिकारी, राजनीतिक संरक्षण और सत्ता से जुड़े लोग शामिल नहीं हैं? अगर नहीं, तो उन्हें बचाने की इतनी कोशिश क्यों हो रही है?झारखंड में आज भ्रष्टाचार हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बोकारो वन भूमि घोटाला सिर्फ एक उदाहरण है—यह सरकार की नीयत, नीति और प्रशासनिक विफलता का आईना है।

बाबा साहब का संविधान निर्माण में महत्ती योगदान, उनके आदर्श सदैव रहेंगे प्रासंगिक : आदित्य साहू

बाबा साहब ने देश के गरीब, वंचित समाज को दी ताकत : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

डोरंडा स्थित आंबेडकर चौक पर भी दी गई बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय और समानता के पुरोधा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बाबा साहेब ने न सिर्फ भारतीय संविधान के निर्माण में महत्ती योगदान दिया, बल्कि स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक व न्याय व्यवस्थित बनाया। उन्होंने संविधान के पन्नों पर देश की प्रगति और करोड़ों लोगों का उत्थान लिखा। मोदी सरकार आज उनके ही सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए देश के हर वर्ग के विकास को लेकर संकल्पित है। बाबा साहब का संघर्ष, उनके आदर्श और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक न्यायपूर्ण व्यवस्था की नींव रखी। बाबासाहब के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जिससे समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना सुदृढ़ हो। बाबा साहब के समता, न्याय व मानवता के सिद्धांत देशवासियों के लिए सदा अनुकरणीय रहेंगे। संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने देश के गरीब, वंचित समाज को ताकत देने का काम किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक किशुन दास,सूरज चौरसिया ,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, कमाल खां, प्रेम मित्तल, दीनदयाल बरनवाल, संदीप वर्मा, शोभा यादव, रमेश सिंह, सुनील साहू, अरुण झा, उषा पांडे, राजश्री जयंती, चंद्रप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

डोरंडा में आंबेडकर चौक पर भी दी गई श्रद्धांजलि

वहीं डोरंडा अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने इंद्रजीत महतो का जाना कुशल क्षेम

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने की उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना

हैदराबाद में लगभग पिछले पांच वर्षों से इलाजरत रहे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के झारखंड आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची हवाई अड्डा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उनके जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ताकि वे पुनः स्वस्थ होकर पहले की भांति समाज की सेवा में सक्रिय हो सकें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है कि वे अब अपनी जन्मभूमि पर आ चुके हैं। ईश्वर इन्हें यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री जी के संबोधन से महिलाओं में एक नया उत्साह…..आरती कुजूर

झारखंड की महिला शक्ति करेगी आत्म निर्भर भारत का सपना साकार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन में दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण सुना गया, जिसमें उपस्थित बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया….

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल देश की राजनीति और निर्णय-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिला नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।

प्रधानमंत्री जी के संबोधन का प्रभाव उपस्थित सभी बहनों पर स्पष्ट रूप से देखा गया, जहाँ वातावरण में उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। सभी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत और दूरगामी प्रभाव डालने वाला निर्णय बताया।
संबोधन को सुनने के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। अनादि काल से जब कभी भी देश की प्रगति का इतिहास लिखा गया है महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। आजाद भारत में फिर एकबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति को भारत को विकसित भारत बनाने की जिम्मेवारी मिलने जा रही है।

कहा कि झारखंड की बहनों में प्रधानमंत्री जी के संबोधन का खास प्रभाव है। राज्य की बहने विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान बढ़ चढ़कर देगी।
कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिन्हा, श्रीमती उषा पांडे,प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़,डॉ. सीमा सिंह, पायल सोनी, नेहा सिंह सहित विभिन्न स्व-सहायता समूहों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार…..बाबूलाल मरांडी

सत्ताधारी झामुमो भी राज्य सरकार पर लगा रहा यही आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स के माध्यम से राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा चाईबासा में डीएमएफटी के नाम पर जो खेल पहले से चल रहा था, वह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब जो खुलासा हो रहा है, वह सीधे-सीधे सत्ता संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार की कहानी बयां करता है।

कहा कि हर दिन अवैध आयरन ओर के परिवहन की वजह से गरीब आदिवासी सड़क पर कुचले जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की संवेदनहीनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा। जानकारी के अनुसार रोज़ 40–60 हाईवा आयरन ओर का अवैध परिवहन हो रहा है…क्या यह सब बिना प्रशासन की मिलीभगत के संभव है?

कहा कि यह भी आरोप है कि अपने आप को सीएम का रिश्तेदार बताने वाले संतोष किश्कु द्वारा रोज़ चाईबासा DC को गाड़ियों की जानकारी दी जाती है, जिससे यह पूरा अवैध धंधा निर्बाध चलता रहे। संतोष डेबरा, मुन्ना खान, सनी सिंह जैसे कई नाम इस नेटवर्क में शामिल बताए जा रहे हैं। क्या इन सबको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?

कहा कि यह भी खबर है कि विधानसभा सत्र के दौरान दिखावे के लिए अवैध परिवहन रोक दिया जाता है, ताकि सदन में सवाल न उठे और बाहर हंगामा न हो। यह साफ दर्शाता है कि कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि “मैनेजमेंट” चल रहा है। हेमंत सरकार ने ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की पूरी फौज खड़ी कर दी है, जो सत्ता के इशारे पर कानून को कुचल रही है। खनिज संपदा की खुलेआम लूट हो रही है, डीएमएफटी फंड तक को नहीं छोड़ा जा रहा, और इस लूट के खेल में हर दूसरे दिन एक आदिवासी की जान हाइवा के नीचे कुचलकर ले ली जा रही है।

कहा कि अगर मुख्यमंत्री के भीतर जरा भी नैतिकता और जवाबदेही बची है, तो इस अवैध कारोबार को तुरंत बंद करवाइए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें, वरना यह साफ माना जाएगा कि इस पूरे खेल में उनकी मौन सहमति और संरक्षण शामिल है। जो बात आज तक हम कहते आए थे, वो अब उनकी ही पार्टी के लोग कह रहे हैं।

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव

क्या हिमाचल प्रदेश की तरह हेमंत सरकार भी कर्ज लेकर वेतन देने जा रही?

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन की पराकाष्ठा का आरोप लगाया।प्रतुल ने कहा कि सरकार का पूरा वित्तीय प्रबंधन बैठ गया है। 26 वर्षों में पहली बार हुआ है कि किसी महीने के ग्यारहवें दिन भी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। प्रतुल ने बताया कि सरकार के वेतन पर सीधे तौर पर 2,35,930 अधिकारी और कर्मचारी है। संविदा कर्मी और आउटसोर्स कमी की संख्या लगभग 40,000 से 45,000 के आसपास है।यानी कुल 2,75,000 लोगों को 11 तारीख बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला है।प्रतुल ने कहा करीब कल 15 लाख लोग इन वेतन कर्मियों पर आश्रित है।इनके बीच राशन का लाला पड़ गया है,बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे, ईएमआई नहीं भर पा रहे हैं और घर की पूरी अर्थव्यवस्था बैठ गई है। प्रतुल ने सरकार से प्रश्न किया कि क्या हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर झारखंड की सरकार भी वेतन देने के लिए कर्ज लेने जा रही या किसी एडवांस का इंतजार कर रही है?

प्रतुल ने कहा कि आमतौर पर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में दो-तीन दिनों में बजट को राजपाल की स्वीकृति के बाद 5 अप्रैल तक भुगतान होता रहा है। लेकिन इस बार सरकार के वित्तीय मिसमैनेजमेंट के कारण पैसा ही नहीं है।यह नहीं है कि सरकार को पता नहीं था उसके पास पैसा नहीं है।क्योंकि 31 मार्च को ही सरकार बजट का आवंटित 22,000 करोड़ को इसलिए नहीं खर्च पर कर पाई थी क्योंकि उसके पास कोई पैसा ही नहीं था।यह भी वित्तीय कुप्रबंधन का नतीजा था कि सरकार ने जितने का बजट बनाया था, उस हिसाब से राजस्व की वसूली नहीं हो पाई। 31 मार्च को तो ‘ वेज एंड मिन्स एडवांस’ के जरिए कुछ स्थिति बची। प्रतुल ने कहा कि जो केंद्र सरकार पर सौतेले दर्जे का आरोप लगाते हैं,उन्हें याद रखना चाहिए की 31 मार्च को ही केंद्र सरकार ने राज्य को ₹2300 करोड़ ग्रामीण विकास, पंचायती राज में और ₹392 करोड़ नगर विकास को ट्रांसफर किया।उसके बाद भी खजाना खाली हो गया।

मुख्यमंत्री के शीश महल के लिए 100 करोड़ का बजट,लेकिन कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मुख्यमंत्री आवास के शीश महल के लिए 100 करोड़ के लगभग का बजट का आवंटन कर दिया। कैबिनेट में से पास भी कर दिया ।टेंडर भी निकल गया ।सिर्फ मूल भवन की कीमत 67 करोड़ है। इंटीरियर और डेकोरेशन और टेंडर के लागत में वृद्धि को नहीं जोड़ा गया है ।यानी स्विमिंग पूल ,जकूजी, ऑटोमैटिक मसाज रूम वाले 100 करोड़ के शीश महल के लिए सरकार के पास पैसा है। लेकिन 3,75,000 वेतन भोगी अधिकारी,कर्मचारी और उन पर आश्रित 15 लाख लोगों के पास घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। यही है अबुआ सरकार की रियलिटी चेक।

जमुआ विधायक के साथ राज्य के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव द्वारा कार्यालय में किए गए अमर्यादित ,अहंकारी व्यवहार पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

झारखंड में कतिपय मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा : बाबूलाल मरांडी

अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी समझ रहे ‘दरबारी’

मुख्यमंत्री लें संज्ञान, ऐसे अधिकारियों को बताएं औकात

जमुआ की भाजपा विधायक मंजू कुमारी द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात के दौरान उक्त अधिकारी के अहंकार पूर्ण रवैए पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा बताया है।

श्री मरांडी ने एक्स पर लिखा है कि जो तस्वीर सामने आई है, वह सिर्फ एक तस्वीर नहीं… यह सत्ता पोषित घमंड और व्यवस्था की सड़ांध का जीता-जागता प्रमाण है। एक तरफ जनता द्वारा चुनी गई माननीय विधायक, और दूसरी तरफ एक विवादों में घिरे रहे अधिकारी… लेकिन व्यवहार ऐसा, मानो जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि कोई फरियादी सामने बैठा हो! क्या यही लोकतंत्र है? क्या यही सम्मान है जनता के वोट का?

श्री मरांडी ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री तक आम नागरिक को अपने पास बैठाकर सम्मान देते हैं, तो ये राज्य के अधिकारी किस घमंड में चूर हैं? जो अधिकारी विधायक की गरिमा नहीं समझता, वो आम जनता को क्या समझेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

श्री मरांडी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग पहले ही भ्रष्टाचार के दागों से सना हुआ है… और अब उसके अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी ‘दरबारी’ समझने लगे हैं! अहंकार इतना कि शिष्टाचार भी भूल गए? ये तो और भी शर्मनाक है कि एक महिला विधायक के साथ भी ऐसा अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र का अपमान है।

श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेते हुए ऐसे ‘कमाऊ, बेलगाम और मनबढू’ अधिकारियों को उनकी औकात याद दिलाने की बात कही है।

श्री मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री उन्हें समझाइए कि वे जनता के सेवक हैं, शासक नहीं! अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ संदेश जाएगा कि झारखंड में ऐसे विवादास्पद तमाम अधिकारी ही असली सत्ता हैं और मुख्यमंत्री सहित दूसरे जनप्रतिनिधि सिर्फ नाम के हैं। व्यवस्था की गरिमा बचाने के लिये अनुशासन बनाये रखना बेहद ज़रूरी है।

कहा कि याद रखें अहंकार और भ्रष्टाचार का अंत हमेशा एक ही होता है…जेल, बेल और उम्रभर की बदनामी। फैसला हेमंत सोरेन जी को करना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान बचाना है या ऐसे ही घमंडी अधिकारियों को खुली छूट देनी है? एक दिन जब सीएम भी कभी सत्ता से बाहर होगें न तो ऐसे ही अधिकारी उन्हें भी औकात बताने में तनिक भी परहेज नहीं करेंगे। यह बात उन्हें याद रखनी चाहिए।

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा : बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज

कहा

पथ निर्माण विभाग भ्रष्टाचार के दागों से सना हुआ और अब उसके अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी समझ रहे ‘दरबारी’

मुख्यमंत्री लें संज्ञान, ऐसे अधिकारियों को बताएं औकात

जमुआ की भाजपा विधायक मंजू कुमारी द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात के दौरान उक्त अधिकारी के अहंकार पूर्ण रवैए पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा बताया है। श्री मरांडी ने एक्स पर लिखा है कि जो तस्वीर सामने आई है, वह सिर्फ एक तस्वीर नहीं… यह सत्ता पोषित घमंड और व्यवस्था की सड़ांध का जीता-जागता प्रमाण है। एक तरफ जनता द्वारा चुनी गई माननीय विधायक, और दूसरी तरफ एक विवादों में घिरे रहे अधिकारी… लेकिन व्यवहार ऐसा, मानो जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि कोई फरियादी सामने बैठा हो! क्या यही लोकतंत्र है? क्या यही सम्मान है जनता के वोट का?

श्री मरांडी ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री तक आम नागरिक को अपने पास बैठाकर सम्मान देते हैं, तो ये राज्य के अधिकारी किस घमंड में चूर हैं? जो अधिकारी विधायक की गरिमा नहीं समझता, वो आम जनता को क्या समझेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

श्री मरांडी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग पहले ही भ्रष्टाचार के दागों से सना हुआ है… और अब उसके अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी ‘दरबारी’ समझने लगे हैं! अहंकार इतना कि शिष्टाचार भी भूल गए? ये तो और भी शर्मनाक है कि एक महिला विधायक के साथ भी ऐसा अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र का अपमान है।

श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेते हुए ऐसे ‘कमाऊ, बेलगाम और मनबढू’ अधिकारियों को उनकी औकात याद दिलाने की बात कही है। मुख्यमंत्री से श्री मरांडी ने कहा है कि आप उन्हें समझाइए कि वे जनता के सेवक हैं, शासक नहीं! अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ संदेश जाएगा कि झारखंड में ऐसे विवादास्पद तमाम अधिकारी ही असली सत्ता हैं और आप या दूसरे जनप्रतिनिधि सिर्फ नाम के हैं। व्यवस्था की गरिमा बचाने के लिये अनुशासन बनाये रखना बेहद ज़रूरी है। याद रखिए, अहंकार और भ्रष्टाचार का अंत हमेशा एक ही होता है…जेल, बेल और उम्रभर की बदनामी। फैसला आपको करना है हेमंत जी, कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान बचाना है या ऐसे ही घमंडी अधिकारियों को खुली छूट देनी है? वो दिन दूर नहीं जब आप भी कभी सत्ता से बाहर होगें न तो ऐसे ही अधिकारी आपको भी औकात बताने में तनिक भी परहेज नहीं करेंगे। यह बात आपको याद रखनी चाहिए।

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह

झारखंड ट्रेज़री घोटाले के पीछे कौन से सफेदपोश? : भाजपा

ट्रेजरी घोटाला- न्यायिक जाँच से होंगे कई सफेदपोश बेनक़ाब: अजय साह

भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, तो कई प्रभावशाली और सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश होना तय है।

अजय साह ने आरोप लगाया कि यह ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, वास्तविकता में उतना ही जटिल और संगठित है। उन्होंने कहा कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का करीबी रहा है। यही कारण है कि उसे पूर्व डीजीपी द्वारा “मेहनत और लगन” के लिए सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में यह मानना कठिन है कि एक लेखपाल अकेले 25 महीनों में 63 बार अवैध निकासी कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीडीओ की जिम्मेदारी जिला स्तर पर एसपी की होती है, जो यह अधिकार डीएपी को सौंपते हैं। इसलिए इस पूरे मामले में संबंधित डीएपी और एसपी की भूमिका की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि उपेंद्र सिंह के जन्मतिथि में हेरफेर जैसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि तकनीकी स्तर पर छेड़छाड़ की क्षमता मौजूद थी, लेकिन उपेंद्र सिंह के नाम पर अनु पांडे के खाते में सालों तक अवैध धन हस्तांतरण होना एक बड़े और संगठित रैकेट की ओर संकेत करता है।

अजय साह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कैशियर संतोष कुमार की गिरफ्तारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी भाजपा ने बड़े स्तर की संलिप्तता की आशंका जताई थी, जिसे बाद में ईडी-रांची पुलिस प्रकरण ने सही साबित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान ट्रेजरी घोटाले में कौशल पांडे की भूमिका भी उसी तरह की है और बिना उच्च पुलिस अधिकारियों के संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि अब तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल दो जिलों में ही यह घोटाला लगभग 20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यदि पूरे झारखंड में इसकी व्यापक जांच कराई जाए, तो यह घोटाला राज्य के कुख्यात चारा घोटाले से भी बड़ा साबित हो सकता है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस विभाग से जुड़े इस महाघोटाले की जांच केवल पुलिस के माध्यम से कराना निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। इसलिए पार्टी ने इस मामले की न्यायिक जांच या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

अजय साह ने यह भी कहा कि ट्रेजरी से अवैध निकासी का यह पहला मामला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में इससे पहले भी ऊर्जा विभाग से लगभग 100 करोड़, पर्यटन विभाग से 10 करोड़ और पेयजल विभाग से 23 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन घोटालों को कैग की रिपोर्ट में उजागर किया गया है, लेकिन सरकार अभी भी डीएमएफटी और शराब घोटाले से संबंधित फाइलें कैग को उपलब्ध नहीं करा रही है। यदि इन फाइलों को कैग को उपलब्ध कराया जाए, तो हजारों करोड़ रुपये के और भी घोटालों का खुलासा हो सकता है।

सत्ता केलिए सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू

देश का विभाजन भी किया स्वीकार

आरएसएस को मिटाने की सोच रखने वाली कांग्रेस खुद मिट गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय को भड़काते हुए भाजपा और आर एसएस को विषैला सांप बताया है और नमाज पढ़ने वक्त भी अगर भाजपा आरएसएस के लोग सामने से गुजरे तो नमाज छोड़कर इन संगठनों के लोगों को मारने की बात कही है।

श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना मछली की तरह तड़प रही है। राजशाही सोच वाली यह पार्टी सत्ता को अपनी जागीर समझती है , लोकतंत्र के फैसले को कांग्रेस पार्टी कभी पचा नहीं पाती।

कहा कि सत्ता केलिए हिंसा, नफरत फैलाना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है। इनका इतिहास इनके काले कारनामों से भरे पड़े हैं।

कहा कि आजादी की लड़ाई में सत्ता केलिए इसी कांग्रेस पार्टी ने साम्प्रदायिक उन्माद खड़ा किए, तुष्टीकरण के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया,हिंदू मुस्लिम के नाम पर दंगे भड़काकर लाखों देश वासियों की हत्या करवाई, करोड़ों लोगों को रिफ्यूजी बनने को मजबूर किया।

कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने तो सत्ता केलिए आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की। और बाद में उनकी हत्या का साम्प्रदायिक रंग देते हुए हजारों सिखों की हत्या करवाई, दर दर भटकने को मजबूर किया। बड़ा पेड़ गिरता है तो पृथ्वी हिलती है,ये भाषा इसी कांग्रेस की है।

कहा कि शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलना,एक पीड़ित महिला का वोट बैंक केलिए हक अधिकार छीन लेना ये कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

कहा कि भगवा आतंकवाद की भाषा बोलने वाली कांग्रेस देश में आतंकवादियों का महिमामंडन करती है, हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करती है, राम के अस्तित्व को नकार देती है।लेकिन कांग्रेस को शायद अहसास हो जाना चाहिए कि वह जितना हिंदू समाज को गाली देती गई ,नफरत और हिंसा की भाषा बोलती है उतना जनता की नजरों से गिरती गई।

कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मिटाने की बात करने वाली कांग्रेस अब खुद मिटने की कगार पर है। राष्ट्र की सेवा में समर्पित करोड़ों स्वयंसेवक मां भारती की सेवा में समर्पित हैं। अपने शताब्दी वर्ष में भारत को सशक्त भारत समर्थ भारत स्वाभिमानी भारत आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में बढ़ चुके हैं।

श्री साहू ने कांग्रेस पार्टी से जनता के सामने अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की।

*केंद्र सरकार ने झारखंड के 4342 पंचायत को दिए 2254 करोड,

प्रत्येक पंचायत को मिलेंगे 52 लाख रुपए*

प्रदेश भाजपा ने केंद्र सरकार का जताया आभार।

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन….भानु प्रताप शाही

राशि खर्च करने में बरती जाय पूरी पारदर्शिता, भ्रष्टाचार होने पर पार्टी करेगी आंदोलन

भाजपा ने प्रदेश भर के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद के सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से किया आग्रह, अपनी निगरानी और देख रेख में खर्च कराएं राशि

भाजपा ने केन्द्र सरकार द्वारा पंचायतों के विकास के लिए राज्य को भेजी गई 2254 करोड रुपए केलिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने आज प्रेसवार्ता कर राशि खर्च करने में झारखंड सरकार को पूरी पारदर्शिता बरतने की चेतावनी दी है। इसी मुद्दे पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव पंचायत के विकास के लिए 2254 करोड रुपए झारखंड को देने का काम किया है। झारखंड निर्माण के बाद इतनी बड़ी राशि एकमुश्त कभी भी ग्रामीण विकास के लिए नहीं मिली। इतनी बड़ी जो राशि प्राप्त हुई है वह देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच, पंचायतों के माध्यम से गांवों के विकास, अटल बिहारी वाजपेई जी के सपनों का झारखंड निर्माण करने के लिए भेजा गया है। अटल जी के सपनों का झारखंड के निर्माण के लिए नरेन्द्र मोदी ने अनवरत झारखंड के गांवों के विकास की चिंता की है। लेकिन दुख इस बात का है कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद देना भी उचित नहीं समझा। हां, मुख्यमंत्री हर सत्र में केन्द्र सरकार द्वारा पैसा नहीं देने का झुठा रोना जरूर रोते रहते हैं।

श्री शाही ने कहा कि 4342 पंचायत में प्रत्येक पंचायत में लगभग 52 लाख रुपए जो भेजे गए हैं, इन पैसों का सकारात्मक रूप से गांव के विकास के लिए खर्च होनी चाहिए। हेमंत सरकार के पिछले 6 साल के कार्यकाल को देखते हुए हमारी पार्टी और राज्य की जनता के मन में भय व आशंका है कि कहीं यह राशि भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार यानि कट कमीशन की भेंट नहीं चढ़ जाय। हेमंत जी की सरकार सीसी यानि कट कमीशन वाली है। कहीं यह सरकार इस वित्त वाली पैसों में भी कट कमीशन तो नहीं सोच रही है। और इस कट कमीशन सरकार में जो एमबीए लोग हैं यानि मंत्री, बिचौलिया और अधिकारी का जो गठजोड़ है, हम लोगों के मन में यह आशंका है कि ये लोग राज्य की विकास, गांव के विकास की योजना पर भी तो नजर गड़ाकर नहीं बैठे हैं। कट कमीशन के चक्कर में कहीं गांव का विकास ठहर न जाए रुक ना जाए।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा की पैनी नजर मोदी जी के द्वारा गांव, पंचायत के विकास के भेजे गए पैसे पर है। इसमें टाईड और अनटाईड जो दो ग्रांट का फंड की राशि का खर्च सुमचित देख रेख में पीसीसी सड़क, नाली, स्कूल, आंगनबाडी, अस्पताल, पंचायत भवन यानि जो भी गांव की बुनियादी आवश्यकता हो उस पर खर्च किया जाए। पंचायत के कार्यकारिणी, पंचायत समिति, जिला परिषद को इसका अधिकार मिले। अमूमन राज्य सरकार जब नियम बनाती है तो अपनी मनमानी और कट कमीशन के लिए टाईड और अनटाईड फंड को खर्च करने लिए इसे कई नियमों में इसे बंाध देती है। इसलिए इस बार हमारी पार्टी चाहती है कि इस फंड को खर्च करने में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।
श्री शाही ने कहा कि केंद्र की जो योजनाओं को राज्य में जान बूझकर लटकाया और अटकाया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड सरकार लगभग 30000 करोड रुपए खर्च नहीं कर सकी, यह सरकार की बड़ी नाकामी है। प्रधानमंत्री द्वारा 248000 पीएम आवास योजना झारखंड दिया गया। इसकी प्रगति कछुआ गति से चल रही है। राज्य सरकार ने 8 लाख अबुआ आवास बनाने का निर्णय लिया था। दुख की बात है कि राज्य सरकार एक भी आवास पूरा नहीं कर सकी। जो जानकारी मिल रही है अबुआ आवास की सूची को पीएम आवास में समाहित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इसी रवैये से झारखंड सरकार के द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के साथ अपनी ब्राडिंग करने की शंका होना स्वाभाविक है।।
श्री शाही ने कहा कि हम सभी पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख और जिला परिषद को यह बताना चाहते हैं कि पंचायतों को जो पैसा मिला है वह प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास के लिए भेजा गया है। इस पैसे में संबंधित मंत्री, बिचैलिया, अधिकारी तक कट कमीशन नहीं पहुंचे, सरकार यह सुनिश्चत करे।

श्री शाही ने पूरे प्रदेश के सम्मानित मुखिया, पंचायत के चुने हुए वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद के सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से आग्रह किया वे पंचायतों के भेजे गए इस राशि का समुचित खर्च अपनी देख रेख और अगुवाई में करें। इसमें राज्य सरकार मनमानी करेगी तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चूप नहीं बैठेगा। कोई कमीशन खाया तो पार्टी आंदोलन करेगी।

श्री शाही ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा रोना रोती है कि केंद्र हमें संरक्षित नहीं कर रही है, केंद्र हमें पैसा नहीं दे रही है। मोदी जी ने 11 साल में झारखंड का ग्रांट फंड को मनमोहन सरकार के 10 साल के कार्यकाल के मुकाबले उसमें 16 गुना का बढ़ोतरी करके झारखंड सरकार को देने का काम किया है। लेकिन इसका हश्र किसी से छिपा नहीं है। नल जल योजना का हाल बुरा है। झारखंड, देश में नीचे से दूसरे स्थान पर है। मात्र 55 प्रतिशत इनका अचीवमेंट है। इसमें भ्रष्टाचार की ईडी जांच चल रही है। इसी प्रकार पीएम जन मन योजना के तहत लगभग 2050 करोड़ रूपया मोदी जी ने केवल प्रिमिटिव ट्राइब के गांव के कनेक्टिविटी के लिए उनके उत्थान के लिए झारखंड को दिया है। इसकी भी अपेक्षित प्रगति नहीं है।

इस दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी मौजूद रहे।

वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव

बजट का 15% राशि खर्च नहीं होना झारखंडियों के साथ क्रूर मजाक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है। ताज़ा बजट आंकड़े इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि सरकार एक तरफ पैसे की कमी का रोना रोती है, वहीं दूसरी तरफ उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-2026 के लगभग 1,45,400 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले सरकार मात्र 1,23,659 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई, जिसके कारण राजकोष पर अनावश्यक दबाव बढ़ गया है। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार के पास न तो वित्तीय प्रबंधन की क्षमता है और न ही विकास के प्रति गंभीरता।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि बजट का 15% राशि खर्च नहीं हो पाया। ये झारखंडियों के साथ क्रूर मजाक है।कुछ जन और समाज कल्याण से संबंधित विभागों में तो खर्च 50%-70% के बीच ही सिमट कर रह गया। सबसे दयनीय स्थिति स्कूली शिक्षा, पंचायती राज,नगर विकास, कृषि और स्वास्थ्य विभाग की है जिनका सीधे तौर पर समाज के अंतिम पयदान पर खड़े व्यक्ति से संबंध होता है। यह सीधे-सीधे विकास कार्यों में बाधा और जनता के अधिकारों की अनदेखी है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता, कर्मचारी और पेंशनभोगी भुगत रहे हैं। पेंशन भुगतान में देरी और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बाधा इस बात का प्रमाण है कि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह से गलत दिशा में हैं।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह सरकार केवल बहाने बनाने में माहिर है। जब पैसा केंद्र से मिलता है तो उसका उपयोग नहीं कर पाती, और जब खर्च नहीं कर पाती तो वित्तीय संकट का रोना रोती है। यह दोहरा चरित्र झारखंड की जनता के साथ धोखा है।उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन करती और बजट का सही उपयोग करती, तो आज राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी दयनीय नहीं होती। यह स्पष्ट है कि सरकार के पास न विज़न है और न ही कार्य करने की इच्छाशक्ति।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा…

यह पद नहीं जिम्मेवारी है, चौथी बार मोदी सरकार के साथ झारखंड में डबल इंजन सरकार केलिए ले संकल्प…..आदित्य साहू

सभी पदाधिकारी टीम भावना से पार्टी के नीतियों कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें

जनहित में कोई काम नहीं, हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार : बाबूलाल मरांडी

बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत : कर्मवीर सिंह

17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर राज्य के सभी जिलों में भाजपा करेगी बड़ा प्रदर्शन

आगामी कई सांगठनिक कार्यक्रमों और वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में गठित नई टीम के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक प्रारंभ होने के साथ सर्वप्रथम सभी नए पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभिनंदन व स्वागत किया गया। साथ ही सभी को नए दायित्व की शुभकामना भी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि याद पद नहीं बल्कि पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने की बड़ी जिम्मेवारी है जिसे प्रदेश पदाधिकारी एक टीम भावना के साथ पूरा करना है।

कहा कि एक तरफ देश में पिछले 12 वर्षों से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान दलित आदिवासी पिछड़ा सभी वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा।देश का स्वाभिमान सम्मान बढ़ रहा वही दूसरी ओर आज राज्य में आम आदमी राज्य सरकार से ऊब चुका है।

कहा कि भाजपा ने अलग राज्य गठन कराया है ।हम इसे लूटते बर्बाद होते नहीं देख सकते।
कहा कि नई जिम्मेवारियों के साथ हम राजनीतिक मैदान में उतरेंगे तो हमें चैन से नहीं बैठना है और इस अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प पूरा करना है
2029 में झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाना ही पार्टी का लक्ष्य है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी। राज्य की जनता हमारे साथ है। आप पदाधिकारियों पर बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारी से राज्य सरकार के काले कारनामों को अपने अपने स्तर से जनता के समक्ष लाने की बात भी कही।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। हेमंत सरकार में जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है। कह सकते हैं कि हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा की नव गठित टीम में ऊर्जावान नेताओं की फौज है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ पदाधिकारियों को लगातार सांगठनिक दौरा करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बैठक में लिए गए निर्णयों को विस्तार पूर्वक सामने रखा। अमर बाउरी ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान राजनीतिक हालात और सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। कुछ भावी आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है। साथ ही वर्तमान में चल रहे पार्टी के स्थापना दिवस और राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक अमलीजामा पहनाने पर गहन मंथन हुआ। पार्टी के वरीय नेताओं ने इसको लेकर कई निर्देश भी दिया है। 14 अप्रैल को भीम राव आंबेडकर जी के जन्म जयंती को सांगठनिक स्तर पर मनाने के संबंध में भी सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। 17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर राज्यव्यापी प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। इस दिन सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष बिजली कटौती, बिजली दर में वृद्धि एवं बिजली बिल की विसंगतियों से आम लोगों की हो रही परेशानी के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बिजली के बाद अगला मुद्दा पानी का होगा, जिसपर पार्टी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।

बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सूरज गुप्ता (चौरसिया) मौजूद रहे।

*चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

भाजपा भरोसे का नाम है….आदित्य साहू

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी

रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर इन सभी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। जबकि इस दौरान रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भरोसे का नाम है। यह पार्टी जो कहती है, वह करती है। यही कारण है कि भाजपा पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कल भी सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और आज भी कई लोग पार्टी में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को एक नया आयाम दिया है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश हो या राज्य, भाजपा ही विकास की रोशनी फैला सकती है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना अपने आप में महत्त्वपूर्ण है। इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। लोगों का यही विश्वास और प्यार 2029 में झारखंड में भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात विक्की लोहरा ने कहा कि भाजपा में शामिल होना वैसे तो अपने आप में सौभाग्य और गौरव का विषय होता है लेकिन स्थापना दिवस जैसे मौके पर इस परिवार का हिस्सा बनना मेरे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण है। पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने हेतु हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

इन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ली

इसके अलावा हिन्दू संगठन के सचिव डॉ० अनुप कुमार पटेल, पंचायत समीति सदस्य
राकेश कुमार, वार्ड सदस्य संतोष शर्मा, मुन्नी देवी, उप-मुखिया सुनिता सिंह, राजीव पाण्डेय, गुडू राणा, जेपी यादव, राम अवतार साव, गणेश मुण्डा, रंजीत ठाकुर, रंजन दास, रीना मुंडा सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

धूमधाम और उल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

नेताओं,कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय और घरों पर फहराया पार्टी ध्वज

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू

कभी बीजेपी के दो सीट पर कांग्रेस हंस रही थी, आज कांग्रेस की स्थिति पर दुनिया हंस रही : आदित्य साहू

भाजपा देश और समाज के लिए करती है राजनीति, असंख्य कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी आज इस मुकाम पर : बाबूलाल मरांडी

विचारधारा को समर्पित सभी कार्यकर्ता अपने ,सबका लक्ष्य मां भारती की जय….कर्मवीर सिंह

पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। पार्टी आज जिस मुकाम पर है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। करोड़ों गुमनाम कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत से इस पार्टी को सींचने का काम किया है। बीजेपी आज वटवृक्ष बन चुका है, इससे 140 करोड़ लोगों को छांव मिल रहा है। 1984 में पार्टी को दो सीट आने पर कांग्रेस पार्टी हंस रही थी। विडंबना देखिए कि आज कांग्रेस की स्थिति पर पूरी दुनिया हंस रही है। कांग्रेस स्वार्थपूर्ति के लिए, जबकि बीजेपी राष्ट्रहित के लिए राजनीति करती है। कांग्रेस द्वारा देश को गर्त में धकेला गया। बीजेपी ने देश को नारकीय स्थिति से उबारा है।
श्री साहू ने कहा कि 1951 से 1980 तक एवं 1980 से अब तक जिस सोच और सपने के साथ संगठन और पार्टी को सींचा गया, पहले अटल बिहारी जी और अब नरेंद्र मोदी सरकार में अंत्योदय का वह सपना साकार होता दिख रहा है।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के संकल्पों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ चली है। जनता का अपार स्नेह और समर्थन पार्टी के साथ है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए राजनीति करती है। असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर स्थापित हो पाई है। हमारे लिए देश प्रथम है। इसलिए जनसंघ का विलय और मिली जुली सरकार होने के बावजूद अटल बिहारी सरकार द्वारा परमाणु परीक्षण करने में कोई हिचकिचाहट आड़े नहीं आई। नरेंद्र मोदी की सरकार में हर एक सपना, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना सहित तमाम जो पुराने लंबित मांगें जो जनहित में थी उसे आज पूरा किया जा रहा है। यह सब देश की जनता की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है।
श्री मरांडी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की यात्रा काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने जनसंघ और बीजेपी के संघर्षपूर्ण यात्रा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

कहा कि यह यात्रा भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने की यात्रा है। सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण होगा।

संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और दीनदयाल उपाध्याय जी यानि दो लोगों के द्वारा जनसंघ प्रारंभ किया गया। कालांतर में 1980 में आज ही के दिन बीजेपी का गठन किया गया। आज बीजेपी किस शिखर पर है, बतलाने की जरूरत नहीं है। यह बतलाता है कि एक व्यक्ति अगर ठान ले तो वह कुछ भी कर सकता है। बीजेपी 14 करोड़ से अधिक सदस्यों की पार्टी बन चुकी है। इस परिवार या संगठन में कोई नया पुराना नहीं होता। विचारधारा को समर्पित सभी कार्यकर्ता अपने हैं। संगठन का विस्तार और मां भारती की जय ही सभी का उद्देश्य होना चाहिए। बीजेपी अन्य पार्टियों से बिल्कुल अलग है। संगठन ही हमारी शक्ति है।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री यदुनाथ पांडेय, वरिष्ठ नेता श्री सूर्यमणि सिंह, श्री मधु साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जबकि इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद, श्री बालमुकुंद सहाय, श्री भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री अमरदीप यादव, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती शालिनी बौशखियार, कोषाध्यक्ष श्री दीपक बंका, श्री हेमंत दास, श्री सूरज चौरसिया, कमाल खां, श्री प्रेम मित्तल, श्रीमती आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रतुल शाहदेव, श्री अमित मंडल, राफिया नाज, श्रीमती शोभा यादव, श्री रमेश सिंह, श्री संदीप वर्मा , श्री सुरेश साव, अनामिका जूही, मनोज दूबे सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

नेताओं/कार्यकर्ताओं ने कार्यालय और अपने अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराया

इस दौरान राज्य भर में पार्टी के नेताओं/कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी और महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर जी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कुच्चू स्थित अपने आवास, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने देवघर जिला कार्यालय में, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जमशेदपुर, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा, जमशेदपुर, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा ने चाईबासा स्थित अपने आवास पर ध्वज लगाया। साथ ही पार्टी के नेताओं/कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने अपने घरों पर ध्वज फहराया गया।

5 से 12 अप्रैल तक होंगे कई कार्यक्रम

गौरतलब है कि स्थापना दिवस के तहत राज्य भर में मंडल, पंचायत, प्रखंड, जिलावार 5 से लेकर 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

“इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला, पूरे मामले की हो उच्च स्तरीय जांच : भाजपा”

जामताड़ा फ़र्ज़ी मोतियाबिंद ऑपरेशन में इरफान अंसारी के संदिग्ध भूमिका की हो जाँच: अजय साह

जामताड़ा में मोतियाबिंद के फर्जी ऑपरेशन और आयुष्मान भारत योजना में हुए कथित घोटाले को लेकर भाजपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यह केवल एक अस्पताल का मामला नहीं है, बल्कि यह झारखंड की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक विफलता का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कार्यशैली, भूमिका और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अजय साह ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी क्रांतिकारी योजना की शुरुआत भले ही झारखंड की धरती से हुई हो, लेकिन विडंबना यह है कि हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना को घोटाले की भेंट चढ़ा दी। जामताड़ा के सिटी अस्पताल और मंगलम नेत्रालय ने मात्र एक महीने में हजारों मोतियाबिंद ऑपरेशन का दावा कर आयुष्मान भारत के नाम पर लाखों रुपये की निकासी कर ली। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा महीनों तक चलता रहा और जब मामले का खुलासा हुआ तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया गया।केवल एक सिविल सर्जन को दूसरे जिलें में भेज कर पूरे मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया।

अजय साह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में महीनों तक इतना बड़ा घोटाला चलता रहा और मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी, यह बात कोई भी सामान्य व्यक्ति स्वीकार नहीं कर सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य मंत्री के करीबी लोगों का लगातार आना-जाना और पैरवी करना भी गंभीर जांच का विषय है। अस्पताल संचालकों और स्वास्थ्य मंत्री के बीच संबंधों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। हर मुद्दे पर बोलने वाले स्वास्थ्य मंत्री की इस मुद्दे पर चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में ये ऑपरेशन किए गए, वहां न केवल फर्जी ऑपरेशन हुए बल्कि बिना लाइसेंस के फार्मेसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। अगर स्वास्थ्य मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र में एक-दो कमरे के अस्पतालों में चल रहे घोटालों को नहीं रोक पाए, तो पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उनका नियंत्रण किस स्तर का है, यह समझा जा सकता है।

भाजपा ने मांग की है कि पूरे राज्य में आयुष्मान भारत के तहत हुए सभी मोतियाबिंद ऑपरेशनों का हेल्थ ऑडिट कराया जाए, ताकि जामताड़ा जैसे फर्जीवाड़े का पूरा सच सामने आ सके। अजय साह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं में राज्य स्तर पर हो रही भारी अनियमितताओं के कारण ही कई बार केंद्र सरकार को फंड रोकना पड़ता है, और बाद में राज्य सरकार उसी को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में भी इसी तरह का फ़र्ज़ी मोतियाबिंद ऑपरेशन घोटाला सामने आया था, लेकिन उस मामले की जांच का क्या परिणाम निकला, यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

“इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला, पूरे मामले की हो उच्च स्तरीय जांच : भाजपा”

जामताड़ा फ़र्ज़ी मोतियाबिंद ऑपरेशन में इरफान अंसारी के संदिग्ध भूमिका की हो जाँच: अजय साह

जामताड़ा में मोतियाबिंद के फर्जी ऑपरेशन और आयुष्मान भारत योजना में हुए कथित घोटाले को लेकर भाजपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यह केवल एक अस्पताल का मामला नहीं है, बल्कि यह झारखंड की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक विफलता का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कार्यशैली, भूमिका और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अजय साह ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी क्रांतिकारी योजना की शुरुआत भले ही झारखंड की धरती से हुई हो, लेकिन विडंबना यह है कि हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना को घोटाले की भेंट चढ़ा दी। जामताड़ा के सिटी अस्पताल और मंगलम नेत्रालय ने मात्र एक महीने में हजारों मोतियाबिंद ऑपरेशन का दावा कर आयुष्मान भारत के नाम पर लाखों रुपये की निकासी कर ली। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा महीनों तक चलता रहा और जब मामले का खुलासा हुआ तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया गया।केवल एक सिविल सर्जन को दूसरे जिलें में भेज कर पूरे मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया।

अजय साह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में महीनों तक इतना बड़ा घोटाला चलता रहा और मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी, यह बात कोई भी सामान्य व्यक्ति स्वीकार नहीं कर सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य मंत्री के करीबी लोगों का लगातार आना-जाना और पैरवी करना भी गंभीर जांच का विषय है। अस्पताल संचालकों और स्वास्थ्य मंत्री के बीच संबंधों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। हर मुद्दे पर बोलने वाले स्वास्थ्य मंत्री की इस मुद्दे पर चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में ये ऑपरेशन किए गए, वहां न केवल फर्जी ऑपरेशन हुए बल्कि बिना लाइसेंस के फार्मेसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। अगर स्वास्थ्य मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्र में एक-दो कमरे के अस्पतालों में चल रहे घोटालों को नहीं रोक पाए, तो पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उनका नियंत्रण किस स्तर का है, यह समझा जा सकता है।

भाजपा ने मांग की है कि पूरे राज्य में आयुष्मान भारत के तहत हुए सभी मोतियाबिंद ऑपरेशनों का हेल्थ ऑडिट कराया जाए, ताकि जामताड़ा जैसे फर्जीवाड़े का पूरा सच सामने आ सके। अजय साह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं में राज्य स्तर पर हो रही भारी अनियमितताओं के कारण ही कई बार केंद्र सरकार को फंड रोकना पड़ता है, और बाद में राज्य सरकार उसी को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में भी इसी तरह का फ़र्ज़ी मोतियाबिंद ऑपरेशन घोटाला सामने आया था, लेकिन उस मामले की जांच का क्या परिणाम निकला, यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू

स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए तिथिवार रूपरेखा तैयार, सभी जिलों को दिया गया है आवश्यक निर्देश

कार्यकर्ताओं के घरों, सभी बूथ, जिला मुख्यालय, प्रदेश मुख्यालय में फहरेगा नया ध्वज

मण्डल के अंतर्गत आनेवाले सभी चौक चौराहों और चट्टी बाजारों में फहराया जायेगा पार्टी का बड़ा झण्डा

गांव से शहर तक भाजपा की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे भाजपा नेता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि दुनियां के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। पूरे देश सहित झारखंड में भी पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम और उल्लास से मनाया जायेगा।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी विद डिफरेंस है। यह राजनीति पर नहीं बल्कि राष्टनीति पर चलती है। भारतीय जनसंघ रूपी पौधा करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और तपस्या से सिंचिंत होकर आज विशाल वृक्ष बन गया है। भारतीय जनता पार्टी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वैभव को विश्व में पुनर्स्थापित करने के साथ देश के सभी वर्ग एवं क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

श्री साहू ने कहा कि झारखंड में स्थापना दिवस मनाने के लिए पार्टी द्वारा तिथिवार रूपरेखा तैयार की गई है। इस बाबत सभी जिलों को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय प्रदेश टोली के अलावा जिलावार टोली का गठन किया गया है। 05 अप्रैल को बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई, एवं सजावट करने का निर्देश दिया गया है। महिला मोर्चा के द्वारा कार्यालय में मुख्य द्वार पर फुल एवं रंगोली से सजावट करने का भी निर्देश दिया गया है। जबकि 06 एवं 07 अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर पार्टी का नया ध्वज फहराने, सभी बूथों पर पार्टी का झण्डा फहरा कर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य द्वारा स्थापना दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला मुख्यालय में झण्डोतोलन कर दोपहर 12 से 04 बजे तक स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर मुख्य वक्ता के द्वारा संबोधन दिया जायेगा। मण्डल के अंतर्गत आनेवाले सभी चौक चौराहों और चट्टी बाजारों में पार्टी का बड़ा झण्डा लगाया जायेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।

श्री साहू ने कहा कि 08 एवं 09 अप्रैल को जिला मुख्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जायेगा। इस दौरान तीन वक्ता द्वारा भाजपा का संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी सफलता में जन समर्थन, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखना और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यो के विषय पर चर्चा किया जाना है।
वहीं 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गांव/बस्ती चलो अभियान बूथ से लेकर वार्ड सदस्य, मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद् सदस्य, नगर परिषद्, महापौर, उप महापौर, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सभी चुने गये प्रतिनिधि, विधानसभा के 50 गाँव में अभियान चलाया जाना है। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम शामिल हैं।

सत्ता में रहकर विरोध का नाटक, यही कांग्रेस-झामुमो का असली राजनीतिक चरित्र है- प्रतुल शाह देव

झामुमो कांग्रेस को जहरीला सांप बता रही,कांग्रेस अपनी ही सरकार को जन विरोधी बता रही

मुख्यमंत्री के माइनिंग विभाग को माफिया के प्रभाव में बता रही है कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में आज जो स्थिति बनी है, वह कांग्रेस और झामुमो की दोहरी राजनीति का जीता-जागता उदाहरण है। एक तरफ कांग्रेस सत्ता का सुख भोग रही है, मंत्री पदों का आनंद ले रही है, और दूसरी तरफ उसी सरकार की कानून-व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक विफलताओं पर सवाल खड़े कर रही है।

प्रतुल ने कहा कि आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य की पुलिस व्यवस्था निष्क्रिय है, विधि व्यवस्था चौपट हो गई है, बेटियों की सुरक्षा खतरे में है, शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है, बच्चे प्राइवेट स्कूल में दाखिला ले रहे हैं। तो फिर कांग्रेस अब तक सत्ता में क्यों बनी हुई है? क्या केवल कुर्सी बचाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है?प्रतुल ने कहा एक हफ्ते तक विष्णुगढ़ की निर्भया की बर्बर हत्या पर चुप्पी रखने के बाद कांग्रेस की अब नींद टूटी है।वह भी तब जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व भाजपा के प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलकर आंसू पूछने का काम किया और सहायता राशि उपलब्ध कराई। इस घटना के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने तो मुख्यमंत्री पर सीधा आक्रमण करते हुए उनके अंतर्गत माइनिंग विभाग पर माइनिंग माफिया का कब्जा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून,2013 के अंतर्गत भूमि का अधिग्रहण माफिया के दबाव में नहीं हो रहा।यानी कांग्रेस के प्रभारी के अनुसार मुख्यमंत्री जी का मंत्रालय माइनिंग माफिया के दबाव में चल रहा है। के राजू ने कहा कि सभी डीसी, एसपी, इसी माइनिंग माफिया के दबाव में काम कर रहे हैं।प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री पर इस सीधे हमले के बाद भी कांग्रेस इन माइनिंग माफिया के खिलाफ कोई आंदोलन करती नहीं दिख रही। बल्कि आंदोलन करने वाले अपने नेताओं के खिलाफ सरकार से मुकदमे दाखिल करवा रही है।

प्रतुल ने झामुमो पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब खुद झामुमो के नेता कांग्रेस को “जहरीला सांप” बता रहे हैं, तो फिर सवाल उठता है कि आखिर उसी सांप को गले में लपेटकर सत्ता की कुर्सी क्यों बचाई जा रही है? यह गठबंधन पूरी तरह अवसरवाद और स्वार्थ पर आधारित है, जिसका खामियाजा झारखंड की जनता भुगत रही है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस ढोंग और दोहरे चरित्र को समझे और ऐसी अवसरवादी राजनीति को पूरी तरह नकार दे, जो केवल सत्ता के लिए सिद्धांतों को बेच देती है।

मुरहू, खूंटी की घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई में तुष्टीकरण कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू

तुष्टीकरण में पुलिस प्रशासन बन गया सरकार का टूल किट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुरहू,खूंटी की घटना पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तुष्टीकरण में आकंठ डूब चुकी है।समुदाय विशेष के वोट बैंक केलिए राज्य सरकार बार बार हिन्दू समाज को प्रताड़ित कर रही है।

कहा कि सनातन धर्म के कोई पर्व त्योहार हो समुदाय विशेष के लोग सुनियोजित तरीके से जुलूस,शोभा यात्रा,मूर्ति, मंदिर पर निशाना साधते हैं। पर्व त्योहारों को बाधित करना,अनावश्यक अड़ंगा डालना, जुलूस पर पत्थरबाजी करना आम बात हो गई है।

कहा कि मुरहू खूंटी में रामनवमी जुलूस पर पथराव होना ऐसी ही मानसिकता का परिमाण है।

कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे असामाजिक और अपराधी प्रवृति के दंगाबाजों,पत्थरबाजों का मनोबल बढ़ा दिया है। पुलिस प्रशासन राज्य सरकार का टूल किट बन गया है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से बाज आएं। बर्दी की इज्जत को गिरवी नहीं रखें अन्यथा भाजपा ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है।

कहा कि भाजपा के आंदोलन को हल्के में लेने की कोशिश भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी नहीं करें। आने वाले दिनों में भाजपा ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराएगी। इनके संपत्ति की जांच कराने और उन्हें जेल भेजने केलिए भी आंदोलन होगा।

शराब घोटाले में आरोपी आईएएस विनय कुमार चौबे की डिफॉल्ट बेल हेमंत सरकार की देन….बाबूलाल मरांडी

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार चला रहे हैं या सर्कस?

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

कहा कि शराब घोटाले के बाद ACB आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर आज तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई। ACB ने उनके पूरे परिवार की संपत्ति खंगाल ली, खबरों में देखा गया कि अवैध रूप से अर्जित नामी बेनामी संपत्ति के तथ्य भी सामने आए। शराब घोटाला में विनय चौबे के स्पष्ट भूमिका भी ख़बरों के माध्यम लोगों के सामने आई। कई आईएएस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही भी दी, इसके बावजूद ACB विनय चौबे के खिलाफ समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई और डिफ़ॉल्ट बेल मिल गया।

कहा कि हालांकि एक बात तो स्पष्ट हो चुका है कि ACB का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को जेल में रखने, भयादोहन करने, उगाही करने, राजनैतिक/ग़ैर राजनैतिक छोटे-बड़े विरोधियो को तंग-तबाह करने, मानसिक यातना देने, दबाव में रखने और शराब घोटाले के सबूतों को नष्ट करने में हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी ACB के ऐसे ग़लत कार्यों का संज्ञान लिया है।

कहा कि जिस दिन विनय चौबे की गिरफ्तारी हुई थी, उसी दिन उन्होंने कहा था कि यह गिरफ्तारी सजा देने के लिए नहीं, बल्कि बड़ी मछलियों को सजा से बचाने के लिए हुई है। पिछले 10-11 महीनों से ACB कारवाई करने का दिखावा कर आंखों में धूल झोंकने का काम करते रही।

कहा कि मुख्यमंत्री को इतना स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि सत्ता का दुरुपयोग कर कुछ दिन तक जांच प्रभावित करने और सजा को टालने का प्रयास कर सकते हैं, ACB का दुरुपयोग विरोधियों को तंग-तबाह करने में कर सकते हैं, लेकिन याद रखिए अंततः सबका हिसाब होगा!

कहा कि पावर और सत्ता के दम पर कानून का दुरपयोग करने वालो का अंजाम अंत में क्या होता है? याद न हो तो इतिहास उलट कर देख लें मुख्यमंत्री।

कल्पना सोरेन मौन क्यों?: राफिया नाज़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने झारखंड सरकार पर सीधे प्रहार करते हुए कहा कि अक्सर खुद को “सशक्त नारी” और “स्वघोषित एक शोषित नारी” बताने वाली कल्पना सोरेन हर मंच पर रोती हुई दिखाई देती हैं। उनकी हिसाब से उन्हें पीड़ा हो रही थी, लेकिन सवाल यह है कि जब झारखंड की बेटियों के साथ सबसे निर्मम घटनाएँ घट रही थीं — जैसे दुष्कर्म, आग में जलाया जाना, रेत में दबाया जाना या पहाड़ से फेंकना — तब क्या कल्पना सोरेन कहीं दिखाई दीं?……नहीं

राफिया नाज़ ने कहा“क्या कल्पना सोरेन ने हजारीबाग की मासूम बेटी के दर्द को व्यक्त करने का साहस दिखाया? नहीं। जहाँ वह चीख-चीख कर कहती थी ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ और ‘Jharkhand Baang Johar Akanaa’, वहीं झारखंड अब अपराधियों और बलात्कारियों के सामने झुका दिया गया है। इसमें झारखंड सरकार का भी भरपूर सहयोग रहा।”

राफिया नाज़ ने बताया कि हजारीबाग की 12 वर्षीय बच्ची के साथ निर्मम दुष्कर्म और हत्या की गई, जिसमें उसकी आंखें निकाल दी गईं और जीभ काट दी गई। इस घटना ने झारखंड सरकार की बेटियों की सुरक्षा की पोल खोल दी।

उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री दावोस जा सकते हैं, लेकिन हजारीबाग का रास्ता उन्हें नहीं पता। अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेतागण आवाज़ नहीं उठाते, और हमारी बहनें सड़कों पर उतरकर आंदोलन नहीं करतीं, तो यह मामला शायद आज तक दबा रहता।”

राफिया नाज़ ने हाई कोर्ट का धन्यवाद किया कि उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया और सीबीआई जांच की भी मांग की।

राफिया नाज़ ने बताया कि झारखंड में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद गंभीर है। जनवरी 2026 में झारखंड पुलिस ने 128 दुष्कर्म की घटनाएँ दर्ज कीं, जिसमें रोज़ाना औसतन 3-4 गंभीर अपराध होते हैं। इसके अलावा 16,162 महिला उत्पीड़न मामले फाइलों में धूल फांक रहे हैं, और 8,000 मामलों में अभी तक जांच शुरू नहीं हुई।यहाँ तक महिला तस्करी भी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में गुमला में डायन बताकर 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, साहिबगंज में शवों के टुकड़े मिलने और लिट्टीपाड़ा में पति के सामने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया ,विदेश से आई बेटी को भी नहीं बख़्शा गया । यहाँ तक रिम्स और सदर अस्पताल जैसे संस्थानों में भी दुष्कर्म की घटनाएँ हुई हैं। यह सब झारखंड सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति गंभीरता की पोल खोलते हैं।

राफिया नाज़ ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि झारखंड सरकार बेटियों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करे, अन्यथा भाजपा इसे दबने नहीं देगी।

कुसुंबा विष्णुगढ़ की निर्भया के हत्यारों को फांसी दिलाने केलिए भाजपा का आंदोलन हुआ तेज…..

2 दिनों के भीतर अपराधी नहीं पकड़े गए तो सड़कों पर उतरेंगे हजारों भाजपा कार्यकर्ता

2 अप्रैल को जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस

3अप्रैल को संपूर्ण झारखंड के बंद की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने घटना का स्वतः संज्ञान लेने पर माननीय उच्च न्यायालय का जताया आभार

कांग्रेस पार्टी संवेदनहीन,कर रही निर्लज्जता की पराकाष्ठा

भाजपा सहयोग करती है तो ढिंढोरा नहीं पिटती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। कुसुंबा की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी जघन्य हत्या पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में आज बेटियां असुरक्षित हैं। विधि व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा।

श्री साहू ने कहा कि झारखंड में कानून का शासन समाप्त हो चुका है ।यहां अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही।अपराधी गुंडे जैसा चाह रहे वैसा कर पाने में सफल हैं।

कहा कि झारखंड में हेमंत है तो हिम्मत है अपराधियों को, लुटेरों को, दलालों को,बिचौलियों को।

कहा कि आम आदमी परेशान है,त्रस्त है, बेटियां असुरक्षित हैं।

कहा कि रामनवमी मंगलवारी जुलूस में घूमने गई कुसुंबा की बेटी के साथ जिस प्रकार से अपराधियों ने दुष्कर्म किए,उसके शव के साथ जिस प्रकार से दरिंदों ने हालात की आंख निकाले, दांत तोड़े,जीभ काटे यह अपराध की पराकाष्ठा है।यह घटना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है।

कहा कि ऐसी घटना पर राज्य सरकार की उदासीनता ने राज्य की जनता को हताश निराश किया है। जनता दहशत में जीने को मजबूर है।

कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना के 6 दिन बाद भी एक ट्वीट कर के भी घटना की निंदा नहीं की।कार्रवाई केलिए निर्देश नहीं दिए।

कहा कि वे आभारी हैं माननीय उच्च न्यायालय का जिन्होंने घटना का स्वतः संज्ञान लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, डीजीपी ,मुख्यसचिव को निर्देशित किए हैं।

कहा कि घटना के बाद भाजपा ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन प्रारंभ किए हैं। साथ ही कुसुंबा की निर्भया के परिवार के साथ पार्टी खड़ी है। उसके मजदूर पिता को घर लौटने में पार्टी के सांसद विधायकों ने मदद की, परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।हजारीबाग सहित पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपराधियों की गिरफ्तारी केलिए आंदोलन चलाए हैं।

कहा कि आगे दो दिनों में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगामी 2 अप्रैल को भाजपा जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध करेगी और 3 अप्रैल को झारखंड को बंद कराया जाएगा।

उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी निर्लज्जता की सीमा पार कर चुकी है। सात दिनों के बाद सरकार के वित्त मंत्री कुछ पैसे देकर परिवार के जख्म को भरना चाहते है।ये संवेदनहीन सरकार है। जिसे गरीबों की पीड़ा,महिलाओं का दर्द,बेटियों के साथ दरिंदगी सामान्य घटना लगती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कुसुंबा की निर्भया की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उसके अपराधी फांसी के फंदे पर झूलेंगे।

प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,सांसद ढुल्लू महतो भी उपस्थित थे।

6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी 47 वीं स्थापना दिवस

पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए झारखंड प्रदेश टोली गठित, योगेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए प्रदेश संयोजक

चार नेताओं को मिली सह संयोजक की जिम्मेदारी, जिला स्तर पर 1 संयोजक एवं 2 सह संयोजक (1+2) बनाए जाएंगे

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में स्थापना दिवस को पूरे उल्लास और उमंग से मनाएगी झारखंड भाजपा

मंडल, पंचायत और जिला स्तर पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम, पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का गांव से लेकर शहर तक होगा बखान

भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री योगेंद्र प्रताप सिंह को स्थापना दिवस कार्यक्रम की प्रदेश टोली का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री श्री मुनेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव एवं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तर पर 1 संयोजक एवं 2 सह संयोजक (1+2) का तत्काल गठन करने का भी निर्देश जिला अध्यक्ष को दिया गया है।

इस बाबत कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बनाए गए योगेंद्र प्रताप ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। देश के कोने-कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। हर साल की भांति इस साल भी झारखंड भाजपा अपनी पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाएगी।

श्री प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसमें पार्टी के सभी मंडल, जिला एवं प्रदेश कार्यालयों की तीन दिनों के लिए (5, 6 एवं 7 अप्रैल) सजावट करने, पार्टी के सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज 6 अप्रैल को फहराने, कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन तथा मिष्ठान वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराने तथा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश मिला है। 6 अथवा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य एकत्रित होकर पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाएंगे। प्रत्येक जिले पर 8 अथवा 9 अप्रैल को पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होना है। जिसमें भाजपा का संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी सफलता में जन समर्थन, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखने, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यों आदि विषयों पर चर्चा किया जाएगा। वहीं 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गांव / बस्ती चलो अभियान का आयोजन होगा। इसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्य से लेकर ऊपर स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे।। गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करना, लाभार्थियों से जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम शामिल हैं।

निर्भया से भी ज्यादा जघन्य अपराध झारखंड की बेटी के साथ….आदित्य साहू

अपराधियों को मिले फांसी की सजा

24 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए तो पूरे प्रदेश में भाजपा करेगी जोरदार आंदोलन

29 को मशाल जुलूस ,30 को बंद हो सकता है पूरा हजारीबाग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में बताएं झारखंड की बदतर विधि व्यवस्था को

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू कल हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव से लौटने के बाद आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री साहू के साथ कुसुंबा जाने वालों में सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ,विधायक नागेंद्र महतो,अमित यादव,रोशन लाल चौधरी,जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह शामिल थे।

श्री साहू ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ कुसुंबा गांव गए और जो जानकारी मिली वह पूरी तरह रोंगटे खड़ा करने वाली,हृदय बिदारक है।

कहा कि जब पूरे देश में रामनवमी की तैयारियां चल रही हो, चैत्र नवरात्र में देवी की आराधना चल रही हो इसी बीच मंगलवारी जुलूस देखने गई एक गरीब मजदूर की 12 वर्षीय बेटी को अपराधी ,दरिंदे पकड़ते हैं,अपहरण कर उसका दुष्कर्म करते हैं और फिर हत्या भी कर देते हैं।

कहा कि ग्रामीण जनता ने बताया कि एक बेटी के साथ कैसा जघन्य कु कृत्य हुआ है। अपराधियों ने दुष्कर्म और हत्या के बात दरिंदगी की पराकाष्ठा की है। बेटी की आँखें निकाली गई, दांत तोड़े गए, जीभ काट दिए गए।

कहा कि ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता ने राज्य की विधि व्यवस्था को उजागर किया है। चार दिनों तक गरीब के घर जिला प्रशासन नहीं पहुंचा। और हद तो तब हो गई जब मृत बेटी के मजदूर पिता को जल्द गांव आने में प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।भाजपा के सांसद विधायकों ने फ्लाइट टिकट की व्यवस्था की।

कहा कि बात बात पर ट्वीट करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड की बेटी, गरीब की पीड़ा ने आहत नहीं किया।मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर भी संवेदना प्रकट नहीं की।

कहा कि आखिर राज्य कहां जा रहा है।राज्य की जनता कैसे सुरक्षित रहे।कैसे बहन बेटियां सुरक्षित रहें ये मुख्यमंत्री जी बताएं। वे असम में जाकर वोट मांगेंगे।उन्हें असम की जनता के बीच अपनी नाकामियों,विफलताओं को बताना चाहिए।

कहा कि राज्य की पुलिस केवल वसूली में लगी है,कोयला ,पत्थर चोरों को संरक्षण देकर अपराधियों का संरक्षण कर रही है। अपनी तिजोरी भरने में जुटी है।

कहा कि भाजपा झारखंड की जन्मदात्री है।हम राज्य को बर्बाद होते नहीं देख सकते।

उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी और कहा कि 24 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए तो 29 मार्च को हजारीबाग के सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज करेंगे।30 को पूरा हजारीबाग को ठप करेंगे,बंद करेंगे। साथ ही पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर पार्टी की महिला मोर्चा की बहने धरना प्रदर्शन करेंगी।

श्री साहू ने राज्य सरकार से मृतका के अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने हेतु कार्रवाई की मांग की।साथ ही मजदूर पिता को सरकारी नौकरी ,परिवार को सुरक्षा और 50 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की।

श्री साहू ने कहा कि सत्ताधारी झामुमो कांग्रेस,राजद को अनर्गल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अच्छा होगा ये नेता कुसुंबा जाकर स्थिति को देखें।

प्रेसवार्त में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह,अजय साह भी उपस्थित थे।

कुसुंबा,विष्णुगढ़ में बच्ची की दुष्कर्म और हत्या पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू…..

राज्य में अपराधी बेखौफ, असुरक्षित बहन बेटियां….आदित्य साहू

कल 27 मार्च को 11बजे जाएंगे कुसुंबा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की तीव्र भर्त्सना की है। श्री साहू कल 27 मार्च को 11 बजे कुसुंबा गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।

श्री साहू ने कहा कि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुम्बा गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है।

कहा कि नवरात्र का पवित्र त्यौहार चल रहा। घरों में बेटियों की पूजा हो रही । ऐसे में एक बेटी के साथ ऐसा कु कृत्य यह बताता है कि राज्य में पुलिस प्रशासन का भय नहीं।अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन मस्त है।

कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? क्या निर्दोषों की जान यूं ही जाती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा?

कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। घटना ने राज्य को फिर से कलंकित किया है।

कहा कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में कानून का राज कब स्थापित होगा?

SUBSCRIBE FOR UPDATES