Skip to main content

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,हेमंत सरकार पूरी तरह विफल : प्रतुल शाह देव

गायब हुए बच्चों और बच्चों में अधिकांश अनुसूचित जनजाति से संबंधित

6 वर्षों के बाद भी हजारों बच्चों का कोई अता पता नहीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड में बच्चों के अपहरण, लापता होने और मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।उन्होंने कहा कि झारखंड से हर वर्ष औसतन 500 से 700 नाबालिग बच्चे लापता हो रहे हैं। जिनमें से कई का अब तक कोई पता नहीं चल सका।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2022 में आंकड़ों के अनुसार टाटा से 122,गुमला से 52, लोहरदगा से 36 ,चाईबासा से 39, रांची से 29 और पलामू से 46 नाबालिगो के लापता होने की रिपोर्ट हुई। वर्ष 2024 में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 236 नाबालिग़ बच्चे ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुए।अभी भी हजारों बच्चे ट्रेसलेस है और पुलिस इनका पता लगाने में विफल रही है।

प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बच्चा चोर और मानव तस्करी के संगठित गिरोह निर्भीक होकर सक्रिय हैं और गरीब व आदिवासी बच्चे सबसे अधिक निशाने पर हैं।उन्होंने कहा कि आज झारखंड में माता-पिता अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। यह किसी भी सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है।

प्रतुल ने राज्य सरकार से जवाब माँगा कि लापता बच्चों की खोज के लिए विशेष अभियान क्यों नहीं चलाया जा रहा और तस्करी के गिरोहों पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए तो भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी।झारखंड की जनता अपने बच्चों की सुरक्षा पर समझौता नहीं करेगी।

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार…..आदित्य साहू

भाजपा समर्थित को अपराधियों के द्वारा मिल रही जान से मारने की धमकी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज धनबाद में प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

श्री साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए बौखलाहट में हैं। इसलिए अपराधियों के माध्यम से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सत्ता पक्ष के इशारे पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।

श्री साहू ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चक्रधर के भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय गगराई को जान से मारने की मिली धमकी एवं एक महिला कार्यकर्ता के घर चिपकाए गए धमकी को मीडिया के समक्ष रखा।

श्री साहू ने धनबाद एवं मेदिनीनगर पलामू के उम्मीदवारों को भी अपराधियों से मिली धमकी की चर्चा की।

श्री साहू ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी बात की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कहा कि पिछले 6 वर्षों से अपराधियों दलालों,बिचौलियों का संरक्षण करने वाली राज्य सरकार अब निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने केलिए अपराधियों का सहारा ले रही।सूचना मिल रही है कि कई कुख्यात अपराधी राज्य के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

कहा कि भाजपा ने पहले से ही इसकी आशंका व्यक्त की है।

कहा कि यह सरकार हार के डर से दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराई।साथ ही बैलेट से चुनाव कराने की पीछे भी इस सरकार की मंशा अपराधियों ,गुंडों के सहारे बूथ लूटने ,बूथ कैप्चरिंग की है।

कहा कि पार्टी ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है।

कहा कि जिस प्रकार से निकाय चुनाव को लेकर अपराधियों की सक्रियता बढ़ी है इससे यह बात सच हो रही है कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने केलिए तैयार है। अपराधियों के माध्यम से अपना उद्देश्य पूरा करने की मंशा राज्य सरकार रखती है।

राज्य सरकार और अपराधियों के बीच एक दूसरे की सुरक्षा करने का समझौता है।

भाजपा राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए मांग करती है कि राज्य सरकार अपराधियों के आतंक पर सख्त लगाम लगाए।

कहा कि निर्वाचन आयोग केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती निकाय चुनाव में सुनिश्चित करे साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी बूथों पर लगाना सुनिश्चित करें।यदि राज्य सरकार अपराधियों का संरक्षण करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक चुप नहीं बैठेगी।

प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद पी एन सिंह,जिलाध्यक्ष श्रवण राय भी उपस्थित थे।

दलीय आधार पर चुनाव कराने से डरी हेमंत सरकार….रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

श्री दास ने कहा कि विगत वर्षों से शहरी निकाय क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। लोग राजधानी होने के बावजूद लोग पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यही कारण है कि वर्तमान सरकार जो दलगत आधार पर निकाय चुनाव होते थे, उससे डर कर गैर दलीय आधार पर निकाय चुनाव करवा रही है। साफ दर्शाता है कि न सिर्फ गांव बल्कि शहर की जनता भी सरकार से त्रस्त है। प्रचार और झूठ के आधार पर चल रही वर्तमान सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है, इसलिए सरकार दलगत चुनाव कराने से डर गई है।

कहा कि निकाय चुनाव 2022 से ही लंबित हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो झारखंड के शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ की राशि से वंचित रह गए।

कहा कि रांची में कार्यकर्ताओं और लोगों में भाजपा समर्थित युवा, जुझारू और ऊर्जावान उम्मीदवार श्रीमती रोशनी खलखो जी के लिए जो उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि रांची की जनता ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए क्रम संख्या 6 में बिस्किट छाप पर मुहर लगाने का मन बना लिया है।

झारखंड में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़े आंदोलन की जरूरत…..बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हो रहे बालू की लूट और बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की आवश्यकता बताई।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में बालू के अवैध कारोबार ने एक गंभीर सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले लिया है। दुमका हो, खूँटी हो, रांची हो या राज्य का कोई अन्य जिला… हर जगह अवैध खनन और कालाबाज़ारी के कारण बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं। अवैध खनन से न केवल आम जनता आर्थिक रूप से शोषित हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुँच रही है। नदियों का स्वरूप बदल रहा है, भू-क्षरण बढ़ रहा है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधन खतरे में पड़ रहे हैं।

कहा कि नदियों से कुछ ही किलोमीटर की दूरी तय करते ही बालू की कीमत कई गुना बढ़ जा रही हैं। आखिर ऐसा कौन सा अर्थशास्त्र लागू हो रहा है, जिसमें संसाधन राज्य का हो, मेहनत मजदूर की हो, लेकिन मुनाफा बिचौलियों, माफियाओं, थानेदार, डीसी, एसपी और मुख्यमंत्री की जेब में जा रहा है? सुना है कि पहले अनुराग गुप्ता के ज़माने में जिलों से जो बालू, कोयला, पत्थर के नाजायज कारोबार से सेंट्रलाइज्ड वसूली पचास से साठ परसेंट थी, वो अब और बढ़ाकर पचहत्तर परसेंट से भी ज्यादा हो गई है।

कहा कि अब समय आ गया है कि इस मुद्दे पर व्यापक जनजागरण और जनांदोलन खड़ा किया जाए। बालू घाटों की पारदर्शी नीलामी और ग्राम सभा के माध्यम से ही झारखंड में सस्ते बालू की पहुँच सुनिश्चित की जा सकती है।
उन्होंने ईडी के निदेशक झारखंड से कहा कि राज्य में चल रहे अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करे

हेमंत सरकार में हो रहा पुलिस और एसीबी का दुरूपयोग….बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद हिरासत में बंद व्यक्ति को रिहा करने के स्थान पर नई एफआईआर दर्ज कर उसे निरंतर कस्टडी में रखने के प्रयास पर एसीबी और झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी ने हेमंत सरकार में हो रहे पुलिस और ACB के दुरुपयोग का चेहरा उजागर कर दिया है।

कहा कि पिछले 6 सालों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने घोटालों को छुपाने, छोटे-बड़े राजनीतिक विरोधियों को डराने और फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने के लिए ACB, सीआईडी एवं झारखंड पुलिस का मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में अवैध डीजीपी की नियुक्ति कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है। एसीबी को भी भ्रष्टाचारियों के हवाले कर जैसी मर्जी वैसी गलती और ग़ैर क़ानूनी काम करवाया जा रहा है।

कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से इस बात को कह रहे हैं कि पुलिस आज सबसे बड़ा गुंडा बन चुकी है। वर्दी तो पुलिस की पहन रहे हैं, लेकिन काम सारे अपराधी वाला कर रहे हैं। अवैध खनन, रंगदारी, वसूली, जमीन, बालू, पत्थर, शराब का काला धंधा और फर्ज़ी केस मुकदमे जैसे सभी गैरकानूनी काम में पुलिस के अधिकारी संलिप्त हैं।

कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है। सत्ता के प्रभाव में आपराधिक कार्यों में संलिप्त अधिकारियों को समझना होगा कि हेमंत सोरेन जी उन्हें बचाने कोर्ट में नहीं आएंगे। यदि यकीन न हो तो विनय चौबे का ही हश्र देख लें।

कहा कि वक्त जो भी लगे पर हेमंत सोरेन जी के कुकर्मों में सहभागी बने या बने हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदेही तय कारवाई जाएगी और विधिसम्मत तरीके से उन्हें सजा भी दिलवायी जाएगी। भाजपा इसके लिये संघर्ष जारी रखेगी।

हेमंत सरकार में हो रहा पुलिस और एसीबी का दुरूपयोग….बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद हिरासत में बंद व्यक्ति को रिहा करने के स्थान पर नई एफआईआर दर्ज कर उसे निरंतर कस्टडी में रखने के प्रयास पर एसीबी और झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी ने हेमंत सरकार में हो रहे पुलिस और ACB के दुरुपयोग का चेहरा उजागर कर दिया है।

कहा कि पिछले 6 सालों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने घोटालों को छुपाने, छोटे-बड़े राजनीतिक विरोधियों को डराने और फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने के लिए ACB, सीआईडी एवं झारखंड पुलिस का मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में अवैध डीजीपी की नियुक्ति कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है। एसीबी को भी भ्रष्टाचारियों के हवाले कर जैसी मर्जी वैसी गलती और ग़ैर क़ानूनी काम करवाया जा रहा है।

कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से इस बात को कह रहे हैं कि पुलिस आज सबसे बड़ा गुंडा बन चुकी है। वर्दी तो पुलिस की पहन रहे हैं, लेकिन काम सारे अपराधी वाला कर रहे हैं। अवैध खनन, रंगदारी, वसूली, जमीन, बालू, पत्थर, शराब का काला धंधा और फर्ज़ी केस मुकदमे जैसे सभी गैरकानूनी काम में पुलिस के अधिकारी संलिप्त हैं।

कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है। सत्ता के प्रभाव में आपराधिक कार्यों में संलिप्त अधिकारियों को समझना होगा कि हेमंत सोरेन जी उन्हें बचाने कोर्ट में नहीं आएंगे। यदि यकीन न हो तो विनय चौबे का ही हश्र देख लें।

कहा कि वक्त जो भी लगे पर हेमंत सोरेन जी के कुकर्मों में सहभागी बने या बने हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदेही तय कारवाई जाएगी और विधिसम्मत तरीके से उन्हें सजा भी दिलवायी जाएगी। भाजपा इसके लिये संघर्ष जारी रखेगी।

*पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयुक्त से पार्टी की मांग दोहराई, कहा….

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती…..बाबूलाल मरांडी

सभी बूथों,मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए

जनता को नहीं है राज्य पुलिस पर भरोसा, पुलिस के वरीय अधिकारी ही हैं आरोपी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज अपने बयानों के माध्यम से निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में 13फरवरी को निर्वाचन आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन की मांग को दोहराया।

श्री मरांडी ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों में मतदान होंगे।लेकिन अभी तक मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया जाने का निर्णय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ईवीएम से चुनाव होने के बावजूद मतदान केंद्रों, स्ट्रॉग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया जाता रहा है लेकिन निकाय चुनाव को राज्य सरकार ने बैलेट से कराने का निर्णय लिया है जिसमें बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग और बोगस मतदान से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कहा कि राज्य पुलिस प्रशासन से जनता का भरोसा दिनोदिन समाप्त होता जा रहा है। जब पुलिस के कप्तान ही आरोपी हों, पोस्टिंग नियम विरुद्ध हो फिर उनके अधीनस्थ पर कैसे भरोसा किया जा सकेगा।

कहा कि हेमंत सरकार निकाय चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी। माननीय न्यायालय के सख्त निर्देश और भाजपा के आंदोलनों के दबाव में राज्य सरकार चुनाव कराने को बाध्य हुई है लेकिन इसे दलीय आधार पर नहीं कराने के पीछे राज्य सरकार को हार का सता रहा भय ही है। राज्य सरकार बैलेट के माध्यम से चुनाव कराकर पुलिस प्रशासन के माध्यम से चुनाव को अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रभावित करना चाहती है।

कहा कि भाजपा राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव चाहती है। जिस प्रकार से राज्य में अपराधी बेलगाम हैं,उनका मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है।ऐसे में बिना केंद्रीय बल के देखरेख के निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

कहा कि भाजपा इसीलिए निर्वाचन आयोग से मांग कर रही कि राज्य में
शांतिपूर्ण ,भयमुक्त ,निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने केलिए सभी बूथों पर,स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती हो तथा मतदान केंद्रों,और मत गणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।

चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत —- भाजपा

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी की निकाय चुनाव के दौरान सरकार ने आई ए एस अधिकारियों का जो तबादला किया है वो आदर्श चुनाव आचार संहिता के ख़िलाफ़ है और सरकार ने फिर साबित किया है की वो आयोग से ऊपर है।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की सरकार बार बार यह साबित कर रही है की वी राज्य निर्वाचन आयोग से ऊपर है ,सरकार को आचार संहिता से कोई मतलब नहीं है ।अगर यह ट्रांसफर पोस्टिंग मतदान या परिणाम के बाद भी होता तो कोई भूचाल नहीं आ जाता परंतु सरकार ने दिखाया कि वो जी चाहे कर सकती है ।आई ए एस अधिकारियों का तबादला में सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछना या अनुमति लेना तो दूर की बात है सरकार ने ट्रांसफर से सबंधित आयोग को सूचित भी नहीं किया है ।
आदर्श चुनाव आचार संहिता आम लोगो के लिए केवल नहीं बना है यह हर एक नागरिक हर एक संस्था हर विभाग सहित सरकार के लिए भी बना है ।प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची भी आयोग को सौंपी है और मांग किया है कि जिनके हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी हुआ उनके खिलाफ और जिनके कहने पर यह नोटिफिकेशन बनाया गया उनके खिलाफ कारवाई हो ।
प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह और अमन यादव भी शामिल थे ।

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के साथ रांची की मातृ शक्ति….अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने आज रांची की भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में अभियान चलाया।

कहा रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार श्रीमती रौशनी खलखो के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में मातृशक्ति की उपस्थिति और उत्साह ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि रौशनी खलखो जी भारी मतों से विजयी होने जा रही हैं।

झारखंड में अवैध तरीके से नियुक्त डीजीपी के अवैध संपत्ति की जांच हो, वेतन की हो वसूली…बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

कहा कि एक महीने के भीतर प्रकाश सिंह जजमेंट के तहत यूपीएससी से अनुमोदित करायी गयी सूची से ही डीजीपी की नियुक्ति के सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम आदेश के बाद यह तय है कि अब झारखंड सरकार को भी ये काम करना ही पड़ेगा।

कहा कि यह भी साफ हो गया है कि डीजीपी की नियुक्ति में झारखंड सरकार की अंधेरगर्दी और मनमानी के खिलाफ हमने कानून सम्मत जो लंबी लड़ाई लड़ी, उसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।

कहा कि रिटायर होने के बाद भी ग़ैर कानूनी तरीके से डीजीपी के पद पर काम कर रही तदाशा मिश्रा जी अपेक्षाकृत बेहतर अधिकारी हैं उनसे है कि वे अपनी और फ़ज़ीहत कराने से बाज आयें। क़ानून की बारीकियों को समझें, उसका पालन करें और इससे पहले कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में निकाल बाहर किया जाय, वे स्वतः डीजीपी का पद छोड़कर नैतिक मूल्यों का पालन करें।

कहा कि यह हमारी समझ से परे है कि सेवा काल में किसी बड़े विवाद से दूर रहने वाली उनके जैसी अधिकारी आख़िर किस वजह से अपने पूरे कैरियर की अच्छाई को ग़ैर क़ानूनी काम करते हुए बट्टा लगाने की सोचेगा और हँसी का पात्र बनना चाहेगा?

कहा कि उनकी ये लड़ाई यहीं रुकने वाली नहीं है। झारखंड में इस तरह ग़लत तरीके से जितने भी डीजीपी अबतक बने और पद पर रहे हैं, उनसबों द्वारा वेतन एवं अन्य मद में ली गई रकम की वसूली, उनके द्वारा किये गये कार्यों को रद्द कराने और उनसबों की संपत्ति की जॉंच कराने के लिये वे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने को तैयार हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य के नेतृत्व में निर्वाचन आयुक्त से मिला पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने की प्रेसवार्ता…कहा

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार…..आदित्य साहू

निकाय चुनाव में हो केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति

मतदान से लेकर मतगणना की हो निगरानी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश, शामिल हुए।

प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य सरकार मस्त है। राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है।
कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के नेता पूरी तरह लूट खसोट में लगे हैं, रोज रोज भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे।जिस प्रकार से डीजीपी की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आया है उससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार को संवैधानिक व्यवस्था से कुछ भी लेना देना नहीं है।राज्य सरकार पूरी तरह अहंकारी हो गई है और हठधर्मिता पर उतारू है।

कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को समझने केलिए कुछ उदाहरण ही काफी हैं।सभी ने देखा है कि किस प्रकार से राज्य में हजारों की संख्या में बच्चों की चोरी हुई है।यह भी देखा कि भाजपा के आंदोलन और दबाव में 50 से अधिक बच्चे बरामद हुए। लेकिन फिर पुलिस प्रशासन शांत बैठ गया। बाकी लापता बच्चों की कोई खबर अब नहीं आ रही।बच्चों की चोरी का दहशत ऐसा है कि कल बोकारो में बच्चे चोरी का अफवाह फैलने से हजारों लोग दहशत में आ गए।

कहा कि इधर अपराधियों का मनोबल कैसा बढ़ा है इसका ताजा उदाहरणरांची सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मेल से अपराधियों ने भेजी।कल रांची डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी मेल से भेजी।जमशेदपुर में खबर आई गोलमुरी में कन्हैया यादव को अपराधियों ने गोली मारी।चुटिया रांची में महिला टीटी को गोली मारी।रांची में शराब के नशे में अपराधियों ने गाड़ी से लोगों को रौंद दिया।रामगढ़ में अपराधियों ने फायरिंग करके दहशत फैलाई।

कहा कि ऐसे में यह स्पष्ट है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं।क्योंकि सत्ता धारी गठबंधन और राज्य सरकार का संरक्षण उन्हें प्राप्त है।

कहा कि ऐसे में राज्य में होने वाले निकाय चुनाव निष्पक्ष होंगे इसपर आशंका है।

कहा कि आज उनके नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस ध्वस्त कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु निर्वाचन आयोग से मिलकर ज्ञापन सौंपा है और मांग किया है कि…राज्य के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हो।साथ ही मतपेटी स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर भी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो।

कहा कि राज्य सरकार अपनी हार को जीत में बदलने केलिए पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर सकती है।

निर्वाचन आयोग को सौंपा गया ज्ञापन

सेवा में,

राज्य निर्वाचन आयुक्त
झारखंड,रांची।

विषय… झारखंड निकाय चुनाव में बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती हेतु राज्य सरकार को निर्देश देने के संबंध में।

महोदय,

राज्य में आगामी 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव निर्धारित है। इस चुनाव में 1087 वार्डों में 4304 बूथों पर चुनाव होंगे।

महोदय, यह चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पत्रों से होने जा रहा है जिसमें मतदान से लेकर मतगणना तक राज्य सरकार द्वारा सरकारी तंत्र के भरपूर दुरुपयोग की संभावना है।

महोदय, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी राज्य के शहरी क्षेत्रों में अधिकांश मतदान केंद्र संवेदनशील,अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं जिसपर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होती रही है।
मतपत्रों से हो रहे चुनाव में सरकार के इशारे पर बूथ कैप्चरिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

अतः प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आग्रह करती है कि निकाय चुनाव में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर मतदान के दिन और साथ ही मतपेटी की संग्रह स्थल ,मतगणना स्थल पर मतगणना पूर्ण होने तक केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित हो। कृपया इस संबंध में राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को आवश्यक दिशा निर्देश देने की कृपा की जाए।

भवदीय

(बाबूलाल मरांडी)
नेता प्रतिपक्ष

(आदित्य साहू)

प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद

डॉ रविंद्र कुमार राय,गंगोत्री कुजूर,अशोक बड़ाइक,सुधीर श्रीवास्तव,चंद्रप्रकाश

प्रतिलिपि…श्री अमित शाह जी
गृह एवं सहकारिता मंत्री
भारत सरकार
नई दिल्ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य के नेतृत्व में निर्वाचन आयुक्त से मिला पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने की प्रेसवार्ता…कहा

झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार…..आदित्य साहू

निकाय चुनाव में हो केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति

मतदान से लेकर मतगणना की हो निगरानी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश, शामिल हुए।

प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य सरकार मस्त है। राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है।
कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के नेता पूरी तरह लूट खसोट में लगे हैं, रोज रोज भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे।जिस प्रकार से डीजीपी की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आया है उससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार को संवैधानिक व्यवस्था से कुछ भी लेना देना नहीं है।राज्य सरकार पूरी तरह अहंकारी हो गई है और हठधर्मिता पर उतारू है।

कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को समझने केलिए कुछ उदाहरण ही काफी हैं।सभी ने देखा है कि किस प्रकार से राज्य में हजारों की संख्या में बच्चों की चोरी हुई है।यह भी देखा कि भाजपा के आंदोलन और दबाव में 50 से अधिक बच्चे बरामद हुए। लेकिन फिर पुलिस प्रशासन शांत बैठ गया। बाकी लापता बच्चों की कोई खबर अब नहीं आ रही।बच्चों की चोरी का दहशत ऐसा है कि कल बोकारो में बच्चे चोरी का अफवाह फैलने से हजारों लोग दहशत में आ गए।

कहा कि इधर अपराधियों का मनोबल कैसा बढ़ा है इसका ताजा उदाहरणरांची सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मेल से अपराधियों ने भेजी।कल रांची डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी मेल से भेजी।जमशेदपुर में खबर आई गोलमुरी में कन्हैया यादव को अपराधियों ने गोली मारी।चुटिया रांची में महिला टीटी को गोली मारी।रांची में शराब के नशे में अपराधियों ने गाड़ी से लोगों को रौंद दिया।रामगढ़ में अपराधियों ने फायरिंग करके दहशत फैलाई।

कहा कि ऐसे में यह स्पष्ट है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं।क्योंकि सत्ता धारी गठबंधन और राज्य सरकार का संरक्षण उन्हें प्राप्त है।

कहा कि ऐसे में राज्य में होने वाले निकाय चुनाव निष्पक्ष होंगे इसपर आशंका है।

कहा कि आज उनके नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस ध्वस्त कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु निर्वाचन आयोग से मिलकर ज्ञापन सौंपा है और मांग किया है कि…राज्य के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हो।साथ ही मतपेटी स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर भी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो।

कहा कि राज्य सरकार अपनी हार को जीत में बदलने केलिए पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर सकती है।

निर्वाचन आयोग को सौंपा गया ज्ञापन

सेवा में,

राज्य निर्वाचन आयुक्त
झारखंड,रांची।

विषय… झारखंड निकाय चुनाव में बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती हेतु राज्य सरकार को निर्देश देने के संबंध में।

महोदय,

राज्य में आगामी 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव निर्धारित है। इस चुनाव में 1087 वार्डों में 4304 बूथों पर चुनाव होंगे।

महोदय, यह चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पत्रों से होने जा रहा है जिसमें मतदान से लेकर मतगणना तक राज्य सरकार द्वारा सरकारी तंत्र के भरपूर दुरुपयोग की संभावना है।

महोदय, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी राज्य के शहरी क्षेत्रों में अधिकांश मतदान केंद्र संवेदनशील,अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं जिसपर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होती रही है।
मतपत्रों से हो रहे चुनाव में सरकार के इशारे पर बूथ कैप्चरिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

अतः प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आग्रह करती है कि निकाय चुनाव में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर मतदान के दिन और साथ ही मतपेटी की संग्रह स्थल ,मतगणना स्थल पर मतगणना पूर्ण होने तक केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित हो। कृपया इस संबंध में राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को आवश्यक दिशा निर्देश देने की कृपा की जाए।

भवदीय

(बाबूलाल मरांडी)
नेता प्रतिपक्ष

(आदित्य साहू)

प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद

डॉ रविंद्र कुमार राय,गंगोत्री कुजूर,अशोक बड़ाइक,सुधीर श्रीवास्तव,चंद्रप्रकाश

प्रतिलिपि…श्री अमित शाह जी
गृह एवं सहकारिता मंत्री
भारत सरकार
नई दिल्ली।

झारखंड में अवैध तरीके से नियुक्त डीजीपी के अवैध संपत्ति की जांच हो, वेतन की हो वसूली…बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

कहा कि एक महीने के भीतर प्रकाश सिंह जजमेंट के तहत यूपीएससी से अनुमोदित करायी गयी सूची से ही डीजीपी की नियुक्ति के सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम आदेश के बाद यह तय है कि अब झारखंड सरकार को भी ये काम करना ही पड़ेगा।

कहा कि यह भी साफ हो गया है कि डीजीपी की नियुक्ति में झारखंड सरकार की अंधेरगर्दी और मनमानी के खिलाफ हमने कानून सम्मत जो लंबी लड़ाई लड़ी, उसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।

कहा कि रिटायर होने के बाद भी ग़ैर कानूनी तरीके से डीजीपी के पद पर काम कर रही तदाशा मिश्रा जी अपेक्षाकृत बेहतर अधिकारी हैं उनसे है कि वे अपनी और फ़ज़ीहत कराने से बाज आयें। क़ानून की बारीकियों को समझें, उसका पालन करें और इससे पहले कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में निकाल बाहर किया जाय, वे स्वतः डीजीपी का पद छोड़कर नैतिक मूल्यों का पालन करें।

कहा कि यह हमारी समझ से परे है कि सेवा काल में किसी बड़े विवाद से दूर रहने वाली उनके जैसी अधिकारी आख़िर किस वजह से अपने पूरे कैरियर की अच्छाई को ग़ैर क़ानूनी काम करते हुए बट्टा लगाने की सोचेगा और हँसी का पात्र बनना चाहेगा?

कहा कि उनकी ये लड़ाई यहीं रुकने वाली नहीं है। झारखंड में इस तरह ग़लत तरीके से जितने भी डीजीपी अबतक बने और पद पर रहे हैं, उनसबों द्वारा वेतन एवं अन्य मद में ली गई रकम की वसूली, उनके द्वारा किये गये कार्यों को रद्द कराने और उनसबों की संपत्ति की जॉंच कराने के लिये वे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने को तैयार हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र…..आदित्य साहू

एकात्म मानव दर्शन ,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का चिंतन दिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने….बाबूलाल मरांडी

कुशल संगठन कर्ता रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय….कर्मवीर सिंह

प्रदेश भाजपा ने आज सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। दीनदयाल उपाध्याय की के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे जिनका इस दुनियां से असमय जाना देश ही नहीं पूरे विश्व केलिए अपूरणीय क्षति थी।

कहा कि दीनदयाल जी ने गरीबी और अभाव के जीवन को बड़े नजदीक से देखा था। इसलिए उन्होंने भारत को सशक्त बनाने केलिए अंत्योदय का मंत्र दिया।

कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और चिंतन का अनुसरण करते हुए देश की सेवा में जुटे हैं। मोदी सरकार के केंद्र में गांव,गरीब ,किसान , दलित,वंचित, पिछड़े ,समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का संकल्प है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा का चिंतन अपने स्थापना काल से ही एकात्म मानव और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है जिसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय रहे।

कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ही भारत की एकात्मकता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय चिंतन के मूल में एकात्मकता है। इसीलिए भारत एक भूभाग नहीं बल्कि जीवंत सांस्कृतिक चेतना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठन कर्ता रहे। उन्होंने अपना क्षण क्षण और कण कण मां भारती के सेवा में समर्पित कर दिया।

कहा कि उन्होंने भारत की राजनीतिक व्यवस्था को एक नई दिशा दी।आज भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

कहा कि दीनदयाल के आदर्शों के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता केलिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का तरीका नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है।

मनरेगा जिला लोकपालों को समाप्त कर हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि जिला स्तर पर कार्यरत मनरेगा लोकपाल व्यवस्था को निष्क्रिय करना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का निर्णय है। 31 मार्च तक चल रही मनरेगा योजनाओं की निगरानी के लिए अब कोई लोकपाल नहीं रहेगा, जिससे सरकारी धन की खुली लूट का रास्ता साफ हो गया है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार ने पत्रांक 13-121 लोकपाल, 2023, ग्रा वि (N) 196, दिनांक 09/02/2026 के माध्यम से जिला लोकपाल की नियुक्ति को निष्क्रिय कर यह साबित कर दिया है कि उसे पारदर्शिता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की चिंता है। केंद्र सरकार के पत्र को गलत तरीके से व्याख्या कर बहाना बनाकर हेमंत सरकार जानबूझकर निगरानी तंत्र को कमजोर कर रही है।उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों की आजीविका से जुड़ी योजना है, लेकिन झारखंड में यह योजना वर्षों से कमीशनखोरी, फर्जी मस्टर रोल और योजनाओं में भारी अनियमितताओं की शिकार रही है। लोकपाल की अनुपस्थिति में भ्रष्टाचार पर कोई रोक नहीं बचेगी, जो सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रतुल ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार के कारण ही केंद्र सरकार अब विकसित भारत जी राम जी योजना लेकर आ रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले मनरेगा के जिला लोकपालों की तत्काल नियुक्ति की मांग करती है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है, तो यह माना जाएगा कि हेमंत सरकार स्वयं भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। प्रतुल ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में ही राज्य सरकार ने मनरेगा के लिए फंड का प्रावधान किया और केंद्र ने भी अपने हिस्से का पैसे का प्रावधान करके रखा है।जब तक विकसित भारत जी राम जी योजना पूरे तरीके से चालू नहीं हो जाती, तब तक तो मनरेगा से ही भुगतान हो रहा।इस लिए राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक जिला स्तर पर मनरेगा लोकपाल की अविलंब नियुक्ति करनी चाहिए।

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार…..बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने का गंदा खेल बन चुका है।

कहा कि महालेखाकार (AG) की ऑडिट टीम जब घोटाले का हिसाब और फाइलें मांगती है, तो विभाग सीनाजोरी पर उतर आते हैं। आबकारी विभाग अकेला नहीं है, बल्कि ऐसे कई विभाग हैं जो ऑडिट के लिए फाइलें देने से साफ इनकार कर रहे हैं।

कहा कि विभागों का यह तर्क कि “फाइलें ACB ले गई है,”। यह अब पूरी तरह साफ है कि ACB की यह कथित ‘कार्रवाई’ दोषियों को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि पैसे का लेखा-जोखा छिपाने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए की जा रही है।

कहा कि जांच के नाम पर फाइलों को ‘बंधक’ बना लेना, एक सोची-समझी साजिश है, ताकि न ऑडिट पूरा हो और न ही सच बाहर आए। सरकारी तंत्र खुद ही ‘जांच’ को ‘बचाव की ढाल’ बनाकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है।

कहा कि यह झारखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।

सीआईपी कांके के 156 सुरक्षा कर्मियों की सेवा बचाने का होगा प्रयास ….आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रातः अपने पैतृक आवास, कुच्चू में सीआईपी कांके में कार्यरत 156 सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, पीड़ा और चिंताओं को गंभीरता से सुना।

कहा कि वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ संस्थान की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कर्मियों को अचानक सेवा से हटाया जाना अत्यंत चिंताजनक है। इससे न केवल उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, बल्कि उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट भी उत्पन्न हो गया है।

कहा कि सभी प्रभावित सुरक्षा कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु ठोस एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

हेमंत सरकार पूरी तरह भ्रष्ट निकम्मी सरकार…..आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज चतरा ,रामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल , विधायक रोशन लाल चौधरी , रामगढ़ प्रभारी शशिभूषण भगत , अमरनाथ चौधरी , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण मेहता ,अमेंद्र गुप्ता , महामंत्री राजू चतुर्वेदी , रंजीत पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री साहू ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

कहा कि हेमंत सरकार पिछले 6 वर्षों से जनता को केवल धोखा दे रही है। आज राज्य के आदिवासी,दलित, पिछड़े सभी समाज के लोग प्रताड़ित हो रहे।

श्री साहू ने कहा कि राज्य में सारे उद्योग ,धंधे बंद हो रहे। उद्योगपति ,व्यापारी परेशान हैं। फिरौती और धमकी की झड़ी लगी है।

कहा कि एक तरफ व्यापारी वर्ग अपराधियों से परेशान हैं वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री व्यापारियों को अपमानित करने में जुटे हैं।

कहा कि किसानों को राज्य सरकार लगातार धोखा दे रही। 3200 रूपये क्विंटल धान खरीद का वादा पूरी तरह विफल रहा।आज दलाल,बिचौलियों के माध्यम से धान बेचने को मजबूर हैं।

कहा कि राज्य में आदिवासी जमीन की लूट मची है। पेसा नियमावली में भी हेमंत सरकार ने जनजाति समाज को धोखा दिया।

श्री साहू ने कहा कि निकाय चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने का मौका आया है।

श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता केलिए लोक कल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया है जिससे विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ेगा।

कहा कि बजट में झारखंड केलिए भी अनेक संभावनाएं है जिसका लाभ राज्य सरकार को लेना चाहिएं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यापारियों से नफरत ,बिचौलियों दलालों से है प्यार…..आदित्य साहू

झारखंड किसी की जागीर नहीं,राज्य साढ़े तीन करोड़ जनता का

अच्छा होता भ्रष्टाचार,दलाली,अपहरण,बलात्कार, रोकने की घोषणा करते मुख्यमंत्री

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी राज्य के व्यापारियों पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। घाटशिला उपचुनाव में भी उन्होंने व्यापारियों के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी। प्रदेश भाजपा ऐसे बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

कहा कि ऐसा लगता है मुख्यमंत्री जी को व्यवसायियों,व्यापारियों से नफरत है।वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री जी को दलालों,बिचौलियों से अपार प्रेम है।इसीलिए वे राज्य में दलालों बिचौलियों को बढ़ावा और संरक्षण दे रहे। कहा कि हेमंत सोरेन जी की सरकार को बिचौलिए दलाल ही चला रहे।

कहा कि मुख्यमंत्री जी अभी अभी विदेश दौरा से लौटे हैं। राज्य में निवेश व्यापार को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। वे राज्य के कुछ व्यायारियों को लेकर भी गए थे। मुख्यमंत्री जी का फिर यह दोहरा चरित्र क्यों?

कहा कि ये व्यापारी समाज ही है जो लाखों लोगों की रोजी रोटी से जुड़ा हुआ है।लाखों परिवार का पालन व्यवसायों से ही होता है।इसलिए एक संवैधानिक प्रमुख पद पर बैठकर व्यापारियों को गाली देना शोभा नहीं देता।

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को उन्हें सम्मानित करना चाहिए़ जो आपका काम पूरा कर रहे।आप रोजगार बोल कर नहीं दे रहे और व्यायारी वर्ग लाखों घर चला रहा।

कहा कि मुख्यमंत्री जी को पता है राज्य में अपराधियों की धमकी,फिरौती,बच्चे का अपहरण जैसे दर्द झेलकर कैसे व्यापारी वर्ग व्यवसाय कर रहा।लेकिन राज्य सरकार सुविधा नहीं देकर उन्हें गालियां दे रही।

कहा कि राज्य के व्यापारियों को गाली देते हैं और बालू ,पत्थर दूसरे राज्यों में अवैध तरीके से भेजने ,तस्करी को बढ़ावा देने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं।इधर व्यापारियों को गाली देते हैं और दलालों, बिचौलियों को संरक्षण दे रहे।किसान से धान की खरीद हो नहीं रही है ।किसान कुव्यवस्था के कारण दलाल बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं।और सरकार फिर इन्हीं बिचौलियों से धान खरीद कर उन्हें लाभ पहुंचाएगी।और इसी दोहरे चरित्र के कारण राज्य में निवेशक आने से डरते हैं।
मुख्यमंत्री जी लाख विदेश यात्रा पर चले जाएं, खूब मौज मस्ती कर लें लेकिन अगर व्यापार और निवेश के प्रति नियत साफ नहीं रहेगी तो कोई निवेशक यहां निवेश करने नहीं आयेगा।

श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जिस पार्टी और गठबंधन के नेता हैं वे तो पुराना व्यापारी हैं जिसने झारखंड आंदोलन का ही व्यापार कर दिया। झामुमो कांग्रेस विक्रेता और क्रेता बन गए।आज भी सरकार की नीयत झारखंड को बेचने की है इसे बचाने की नहीं।

मुख्यमंत्री के कोयला रोकने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि झारखंड किसी पार्टी या परिवार की जागीर नहीं।यह साढ़े तीन करोड़ जनता का झारखंड है।यह भारत देश का अभिन्न हिस्सा है। हम सभी भारत के निवासी हैं। इसलिए भारत को खंड खंड में देखने का नजरिया राष्ट्र विरोधी नजरिया है।राज्य के मुख्यमंत्री से राष्ट्र विरोधी बयान की अपेक्षा नहीं।

कहा कि झारखंड का कोयला है तो किसी दुसर राज्य से कुछ और आता है।सब मिलकर विकसित भारत बनता है। इसलिए विकसित झारखंड बनाने में केन्द्र सरकार के साथ खड़ा होना आपकी जिम्मेवारी है। जनता ने आपको इसी केलिए अवसर दिया है।

कहा कि जिसे रोकना चाहिए उसे वे रोक नहीं रहे।रोकना है तो भ्रष्टाचार रोकिए।घुसपैठियों से हो रही जमीन की लूट रोकिए।आदिवासी,दलित,पिछड़ों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकिए।अपरहण, धमकी,फिरौती को रोकिए।जल , जंगल जमीन की लूट रोकिए।बहन बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म रोकिए।अवैध उत्खनन रोकिए।बालू,कोयला पत्थर की लूट रोकिए।

कहा कि दिन के उजाले में कोयले का अवैध उत्खनन राज्य में हो रहा।रामगढ़ जिला के घाटों थाना क्षेत्र परसा बेड़ा, लाइयो, बड़गांव, सिरका कुजू थाना क्षेत्र के कर्मा,बनवार, हैसागढ़ा ,रजरप्पा, धनैया, बोकारो के तिलैया, चोरिटांड़, महुआडांड़,धनबाद के निरसा,कलियासोला,ग़ल्फ़ाबादी, रामकनली,लोदाना,जैसे एक दर्जन से ज्यादा स्थान अवैध उत्खनन के क्षेत्र हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झारखंड की जनता केलिए पूरी तरह समर्पित है।आज मोदी सरकार के कारण झारखंड में….प्रधानमंत्री जनधन योजना में 2.02 करोड़ खाते खुले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 88.4लाख लोग पंजीकृत हैं।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 1.6 करोड़ लोग पंजीकृत हैं।अटल पेंशन योजना में 25.6 लाख लोग पंजीकृत हैं।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से झारखंड में 89 हजार करोड़ रुपए मिले हैं।प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड में 5.92 लाख किसान जुड़े हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 18.8 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ 2करोड़ 64 लाख लोगों को मिल रहा।आयुष्मान कार्ड 1.35 करोड़ लोगों को मिला है।राज्य में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ 38.9 लाख घरों तक गैस कनेक्शन।जल जीवन मिशन का लाभ 34.4 लाख घरों तक पहुंचा है।इसके अलावा हाईवे,रेलवे,वायु सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास मोदी सरकार में हुआ है।

कहा कि इसलिए मोदी सरकार के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने में विकसित झारखंड बनाना भी जरूरी है।राज्य सरकार को इस सोच के साथ काम करना चाहिए।न कि विरोध और टकराव की भाषा में।
मुख्यमंत्री को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष तीन प्रत्याशियों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापस लिया

रांची नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद केलिए नामांकन करने वाले तीन कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के समझ भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो के पक्ष में समर्थन देते हुए नामांकन वापस लिया।

नामांकन वापस लेने वालों में संजय टोप्पो, राजेंद्र मुंडा,,सुनील फकीरा कच्छप शामिल हैं।

निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया

निजी क्षेत्र में आरक्षण की बात, सरकारी योजनाओं में बाहरी राज : अजय साह

75% आरक्षण सिर्फ भाषणों में, योजनाओं में बाहरी राज!

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने मुख्यमंत्री के इस बयान को जनता को भ्रमित करने वाला और सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करने वाला बताया।

अजय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरी राज्य सरकार कार्य कर रही है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि सरकारी विभागों में झारखंड के स्थानीय लोगों को दी जा रही प्राथमिकता मुख्यमंत्री के दावों के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा जारी किए जा रहे अधिकांश टेंडर इस प्रकार डिजाइन किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय उद्यमियों और सवेंदकों को अवसर नहीं मिल पाता और बाहर की कंपनियों व लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया जाता है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा ने शराब नीति में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने इस नीति का प्रत्यक्ष लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को सौंप दिया। इसी तरह बालू घाटों की नीलामी में ऐसी शर्तें रखी गईं, जिससे स्थानीय लोगों को बाहर कर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को बालू घाट आवंटित किए गए। कोचिंग संस्थानों के रेगुलेशन में भी ऐसी कठोर शर्तें जोड़ी गईं, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर संचालित छोटी-मोटी कोचिंग संस्थाएं बंद होने के कगार पर पहुंच गईं और बाहर के कॉर्पोरेट ग्रुप्स को खुला अवसर मिल गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थानीय डॉक्टरों द्वारा संचालित छोटे क्लिनिकों को भी जानबूझकर बाहर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का उदाहरण देते हुए अजय ने कहा कि इस विभाग में तो एक परिवार और एक ही समुदाय विशेष का वर्चस्व स्थापित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लगभग सभी विभागों में दूसरे राज्यों की कंपनियों का वर्चस्व है और वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली में बैठकर पूरी व्यवस्था की सेटिंग-गेटिंग में लगे हुए हैं।

अजय ने यह भी कहा कि केवल सरकारी ठेकों तक ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी स्थानीय लोगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था कि किस प्रकार एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया में स्थानीय छात्रों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज लगभग हर विभाग में आउटसोर्सिंग के नाम पर नौकरियों का एक संगठित कारोबार चल रहा है, जिसमें बिचौलियों द्वारा भारी कमीशनखोरी की जा रही है और स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार छीने जा रहे हैं। भाजपा ने यह भी याद दिलाया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाली सबसे बड़ी योजना स्किल डेवलपमेंट में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है।

अजय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो सरकार निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का दिखावा कर रही है, उसे पहले इसे सरकारी नीतियों, योजनाओं और ठेकों में ईमानदारी से लागू करना चाहिए। अन्यथा भाजपा सरकार के इस दोहरे चेहरे को जनता के सामने लगातार उजागर करती रहेगी।

झारखंड सरकार के खजाने से हुए 10हजार करोड़ के गबन की हो उच्च स्तरीय जांच….बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खजाने से ₹10,000 करोड़ की राशि गायब होने की खबर पर बड़ा निशाना साधा।

कहा कि वित्त मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वित्त सचिव द्वारा सभी विभागों के सचिवों की बैठक बुलाकर विस्तृत हिसाब लिया जाए, लेकिन वित्त सचिव द्वारा मंत्री के आदेश का पालन करने के बजाय फाइल को मुख्य सचिव के पास भेज दिया गया, जहां वह पिछले तीन महीनों से लंबित पड़ी है। आखिर सरकार जांच से क्यों कतरा रही है?

कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह मुख्य सचिव भी जमीन घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में संदेह उठना स्वाभाविक है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा जानबूझकर मामले को दबाने या टालने का प्रयास किया जा रहा है।

कहा कि मुख्य सचिव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि तीन महीने से फाइल पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई और देरी के लिए कौन जिम्मेदार है?

श्री मरांडी ने कहा कि यह पूरा मामला गंभीर आर्थिक अपराध है। इसकी जांच होनी चाहिए कि यह राशि कहां गई, कहीं इसे निवेश के रूप में तो नहीं लगाया गया और क्या मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव ने इससे कोई लाभ उठाया है?

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत लोक कल्याणकारी बजट सहित अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कुंवर गगराई,भानु प्रताप शाही,विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा,पूर्व विधायक , शशि भूषण मेहता,विरांचि नारायण, रणधीर सिंह, अमित मंडल,सहित जिलाध्यक्षण,जिला प्रभारी गण उपस्थित रहे।

बैठक के बाद राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट की चर्चा की।

भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है केंद्रीय बजट…अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने कहा कि सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 9 वीं बार लगातार प्रस्तुत बजट सराहनीय,ऐतिहासिक और भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के हर नागरिक के सपनों आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।

कहा कि बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देगा, किसानों के विश्वास को मजबूत करेगा,महिलाओं को आत्मनिर्भरता देगा,माध्यम और गरीब वर्ग को मजबूती देगा।

कहा कि आज का भारत तेजी से रिफॉर्म,परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म में विश्वास करता है।

कहा कि इस बजट में माध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई। जिला स्तर पर बायोफार्मा केंद्र से गुणवत्ता पूर्ण इलाज होगा,टीडीएस में आवेदन समाप्त किया गया,17जीवन रक्षक दवाइयों से सीमाशुल्क कम या शून्य किया गया। बच्चों को बाहर पढ़ना भी सस्ता किया गया है।

कहा कि यह बजट युवाओं को प्रोत्साहित करने वाला है। एम एस एम ई क्षेत्र में 10हजार करोड़ का आवंटन युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देगा। पर्यटन के क्षेत्र में युवा गाइड का प्रशिक्षण के साथ शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने केलिए उच्चाधिकार समिति गठित करने का प्रस्ताव है।

देश के हर जिले में महिला छात्रावास की स्थापना,लखपति दीदी के तर्ज पर क्रेडिट लिंक्ड आजीविका से उद्यम स्वामित्व का कार्य प्रारंभ होगा।

कृषि के साथ अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करने की दिशा में कार्य प्रारंभ होंगे ।भारत विस्तार एआई टूल के माध्यम से कृषि को तकनीक से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय फाइबर योजना से रेशम उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

कहा कि अमृत सरोवरों,जलाशयों में मछलीपालन ,पशु चिकित्सक की संख्या बढ़ाने केकीय पूंजी सब्सिडी योजना प्रारंभ होगी।

कहा कि एक तरफ सेमी कंडक्टर,, रासायनिक पार्क केलिए प्रावधान है वहीं खादी हैंडलूम को बढ़ावा देने केलिए महात्मागांधी ग्राम स्वराज योजना भी शुरू होगी।

कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में मोदी सरकार की कसर नहीं छोड़ रही है आज मिसाइल या अन्य अस्त्र शस्त्र स्वदेशी तैयार हो रहे साथ ही रक्षा क्षेत्र में भारत बड़ा निर्यातक देश बना है।

कहा कि पिछले 11वर्षों में मोदी सरकार ने स्वास्थ्य बजट में तिगुना,रक्षा क्षेत्र में तिगुना,सड़क निर्माण में 6गुणा आवंटन बढ़ाया है।

कहा कि जहां तक झारखंड की बात है इस बजट में टैक्स से 51,236 करोड़ रुपए झारखंड को मिलेंगे जबकि ग्रांट्स इन ऐड के रूप में 17,057 करोड़ रुपए मिलेंगे। विशेष सहायत अनुदान केलिए 11567 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कहा कि झारखंड केलिए पिछले 11 वर्षों में 16 गुना राशि बढ़ाई गई।

कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से आज झारखंड में 18.8 लाख किसान पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे।1.35 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड हैं, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से2.64 करोड़ लोगों तक 5 किलो अनाज प्रतिमाह दिए जा रहे। जल जीवन मिशन में 34.4 लाख घरों तक नल जल योजना पहुंची है। अटल पेंशन योजना में 25.6 लाख लाभार्थी हैं,पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 1.6 करोड़ लोगों का पंजीकरण है।

कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के साथ विकसित झारखंड का भी संकल्प पूरा करने का प्रयास कर रही।

कहा कि लेकिन राज्य की ठगबंधन सरकार केंद्रीय राशि को घोटाला और भ्रष्टाचार में बर्बाद कर रही।आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार चरम पर है।

कहा कि केंद्र की योजनाओं,के अलावा झारखंड सरकार यह नहीं बता सकती कि उसने कौन से बड़ी योजना को पिछले 6 वर्षों में साकार किया है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति में सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9 वीं बार प्रस्तुत बजट भाषण को सुना गया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक,प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, राफिया नाज सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी,सह प्रभारी रजनीश पांडेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए जेपी शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से प्रमुख सीए,सीएस,प्राध्यापक,अधिवक्ता, चिकित्सक गण उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सर्व समावेशी ,विकासोन्नुमुख और रोजगारोन्मुख बजट है।

श्री साहू ने कहा कि गरीब किसान ,महिला केंद्रित बजट संभावनाओं के अनेक मार्ग को प्रशस्त करने वाला है। बुनियादी सुविधाओं रेल,सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है।

उन्होंने कहा कि यह बजट नए संकल्पों का बजट है, नए सुधारों का बजट है और कर्तव्यों को सुनिश्चित करने वाला बजट है।

प्रदेश कार्यालय रांची में बजट भाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में पेश केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत बनाने का बजट है
श्री मरांडी ने कहा कि यह बजट महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाला बजट है। इसमें रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है।

बजट को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सहित प्रदेश पदाधिकारी गण ने सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, और धन्यवाद ज्ञापन जेपी शर्मा ने किया।

सैकड़ों लोगों के साथ प्रदेश कार्यालय में चक्रधरपुर के विजय सिंह गगराई ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया पार्टी में स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्यालय मे आज मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें चक्रधर पुर के श्री विजय सिंह गगराई ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्री गगराई को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने किया।

श्री गगराई के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुशांत मंडल, हीरालाल खंडाइत , ललित ठाकुर,हारून मेलगांडी, बेसरा पूर्ति,विजय नाग, राजेंद्र मेलगांडी, रामू महतो, मार्कस गगराई, वीरसिंह हांसदा, राकेश जोंकों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के आदिवासी,दलित ,पिछड़े सभी वर्गों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। यह सरकार विकास विरोधी सरकार है। आए दिन आदिवासी समाज के युवाओं की हत्या हो रही।बहन बेटियां अपमानित हो रही। राज्य में अपहरण एक उद्योग बन गया है।

कहा कि यह सरकार पूरी तरह झूठी सरकार साबित हुई है पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने राज्य को रसातल में भेज दिया है।एक भी वादे इस सरकार ने ओर नहीं किए।जनता पूरी तरह ठगी हुई महसूस कर रही है।

कहा कि पेसा कानून के नाम पर भी हेमंत सरकार ने जनता को ठगा है। ऐसे में जनजाति समाज का मोह राज्य सरकार से भंग हो रहा है।

कहा कि आज भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से जनजाति समाज देख रहा है।

उन्होंने समाज के बीच जाकर राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ने ही झारखंड का गठन कराया है और भाजपा ही इसका सर्वांगीण विकास कर सकती है।

कहा कि धोखे की सरकार के पाप का घड़ा फूटेगा । जनता किसी को माफ नहीं करती।

विजय सिंह गगराई ने पार्टी के नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को वे धरातल पर उतारने केलिए संकल्पित है। उनका तन मन धन पार्टी कार्यों केलिए समर्पित है।

कहा कि पार्टी जो जिम्मेवारी देगी उसे सहर्ष पूरा करेंगे।

राष्ट्रवादी सोच से ओतप्रोत जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता…..आदित्य साहू

भ्रष्टाचार मुक्त विकास की सोच को धरातल पर उतारने वाले को जीत दिलाने का होगा प्रयास…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण, विधायकगण शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव का श्रेय कोर्ट की सख्ती और भाजपा का इसके लिए लगातार सड़क से सदन तक चला आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के निकाय क्षेत्र में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र हावी है।जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं। ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हार की डर से चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने की घोषणा की है।राज्य सरकार ने चुनाव को बैलेट से कराने की घोषणा के साथ इसे प्रशासनिक तरीके से प्रभावित करने की साजिश रची है। उन्होंने साजिश को नाकाम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच वाले और विकास को समर्पित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति है। लेकिन निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को जीतने की जरुरत है जो तुष्टिकरण में विश्वास नहीं करते हों, जिनकी सोच विकास को समर्पित हो,और जो राज्य के निकाय क्षेत्रों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने केलिए संकल्पित हों।

निकाय चुनाव अद्यतन मतदाता सूची से कराना सुनिश्चित करे राज्य सरकार…..बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में पुराने मतदाता सूची से होने वाले निकाय चुनाव पर बड़ा राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

श्री मरांडी ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि झारखंड में नगर निकाय का चुनाव अक्टूबर 2024 की मतदाता सूची के आधार पर कराए जाने की तैयारी है।

कहा कि नगर निकाय चुनाव उसी वोटर लिस्ट से होगा, जिससे विधानसभा चुनाव हुए थे। यानी 1 अक्टूबर 2024 से पहले जुड़े वोटर ही वोट कर सकेंगे। इस स्थिति में, पिछले 15 महीनों में मतदाता सूची में शामिल हुए नए मतदाता तथा वे मतदाता जिन्होंने अपना नाम एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराया है, नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।

कहा कि यह सर्वविदित है कि मतदाता सूची का वार्षिक/अर्द्धवार्षिक पुनरीक्षण नियमित रूप से होता है। इसके बावजूद यदि पुरानी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराए जाते हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा। लोकतंत्र में मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित रखना गंभीर अन्याय है।

कहा कि राज्य सरकार से हमारी मांग है कि नगर निकाय चुनाव अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएं, ताकि शहर की सरकार चुनने की प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

सिलदिरी में 55 दिन से लापता कन्हैया के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू

झारखंड में बच्चा चोर और अपहरण गैंग सक्रिय,पुलिस प्रशासन मौन….आदित्य साहू

7 दिन का पुलिस को दिया अल्टीमेटम, बच्चे की सुरक्षित बरामदगी नहीं होने पर रांची बंद करने की घोषणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू आज ग्राम सिलदीरी, शंकर घाट पहुंचकर दिनांक 22 नवंबर 2025 से लापता मासूम कन्हैया कुमार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।55 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मासूम कन्हैया का अब तक कोई सुराग न मिलना अत्यंत पीड़ादायक, दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर चिंताजनक है।

श्री साहू ने पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया एवं मानवीय संवेदना के तहत खाद्य सामग्री, कंबल सहित आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई।साथ ही, कन्हैया कुमार के बड़े भाई के स्वास्थ्य संबंधी इलाज हेतु उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहायता राशि देने की घोषणा की ताकि कठिन समय में परिवार को कुछ संबल मिल सके।

श्री साहू ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। पुलिस प्रशासन को आम जनता की समस्याओं, गांव गरीब किसान के कल्याण की कोई चिंता नहीं है।

कहा कि एक तरफ जहां राज्य में जल, जंगल , जमीन की लूट मची है वहीं दूसरी ओर राज्य में अपरहण और बच्चा चोर गैंग भी बड़ी संख्या में सक्रिय है।

कहा कि पहले से झारखंड चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार है । हाल में मीडिया में छपी खबर से स्पष्ट है कि पिछले चार वर्षों में राज्य से 413 बच्चे लापता हैं। जिनका कोई सुराग नहीं मिला।

कहा कि विगत दिनों धुर्वा क्षेत्र से लापता अंश और अंशिका की खोज खबर मीडिया जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने रांची एसएसपी से फोन पर बात कर लापता कन्हैया कुमार की अविलंब खोज कर बरामद करने का आग्रह किया।

श्री साहू ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मासूम कन्हैया कुमार को ढूंढने में प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो रांची बंद आहूत किया जाएगा।

श्री साहू ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि न्याय, संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का प्रश्न है।मासूम कन्हैया को न्याय दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ते विश्वास की जीत है….आदित्य साहू

अब झारखंड निकाय चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता सभी 48 सीटों पर जीतेंगे

यह सबका साथ सबका विकास की जीत है…बाबूलाल मरांडी

देश भर में भगवा लहर ….कर्मवीर सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई। आज महाराष्ट्र की जनता ने राष्ट्रविरोधी , तुष्टीकरण की मानसिकता को पराजित किया है, और राष्ट्रवादी विकासोन्मुख सोच वाले लोगों को प्रचंड जीत दिलाई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जीत की खुशी में ढोल बाजों की थाप पर पटाखे छोड़ कर और मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश और रांची महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने महाराष्ट्र की जनता को और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री साहू ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का रथ लगातार दौड़ रहा। विकसित भारत केलिए गांव और शहर दोनों को सजाने संवारने की जरूरत है।आज देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कहा कि यह एतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास की जीत है।

श्री साहू ने कहा कि विकास केलिए झारखंड की जनता तरस रही है। आनेवाले दिनों में भाजपा बंगाल और असम विधानसभा चुनाव को भी जीतेगी साथ ही झारखंड के निकाय चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता ही परचम लहराएंगे।
कहा कि झारखंड नगर निकाय की जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज देश में जनता विकास चाहती है। विकास से ही विकसित भारत बनेगा।

कहा कि यह विकास का सपना भाजपा और एनडीए ही कर सकती है यह जनता समझ चुकी है।सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पूरे देश में भगवा लहर है। जनता अब कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को मौका नहीं देना चाहती है। जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल,विधायक सीपी सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सरोज सिंह ,हेमंत दास, शिवपूजन पाठक,वरुण साहू,अशोक बड़ाइक ,सीमा सिंह,सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, मुकेश मुक्ता, कृपाशंकर सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, दिन दयाल वर्णवाल, राजेंद्र केशरी, ऊषा पांडेय, संजय जयसवाल, मदन सिंह, रोशनी खलखो, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, राजू सिंह, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, वीणा मिश्रा, पूनम जयसवाल, विकास रवि, देवेंद्र शर्मा, सोनू सिंह, विश्वजीत सिंह, तरुण जयसवाल, अश्विनी सीखुजा, नयन परमार, रोमित सिंह, पायल सोनी, प्रकाश साहू, राकेश शर्मा, रवि मुंडा ओम प्रकाश पांडे, अशोक मिश्रा, उमेश यादव, कुंदन सिंह, सुजीत शर्मा, विशाल अग्रवाल, अमित यादव, विशाल साहू, उमेश तिवारी, सुप्रिया दुबे, अशोक मुंडा, पवन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह मेरा नहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान है: आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी का आज भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय, रातू रोड में रांची महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल–नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर महानगर कार्यालय उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता के रंग में सराबोर नजर आया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, जयघोष और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का अभिनंदन कर खुशी और गर्व का प्रदर्शन किया।

अभिनंदन समारोह को। समाबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि “आज यदि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूँ, तो यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि आप सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है। वास्तव में आप सब ही प्रदेश अध्यक्ष हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समर्पण और निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा करता है। जो कार्यकर्ता बिना किसी अपेक्षा के पार्टी के लिए कार्य करता है, सफलता स्वयं उसके कदम चूमती है।
उन्होंने अपने संघर्ष को साझा करते हुए कहा,“मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राज्यसभा सांसद या प्रदेश अध्यक्ष बनूंगा। मैंने केवल निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा की और पार्टी ने मुझे यह दायित्व सौंपा।”
श्री साहू ने कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं के निरंतर आंदोलन और दबाव के कारण ही सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—निकाय चुनाव में हर हाल में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करना।”
राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। यदि भाजपा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव नहीं किया होता, तो धुर्वा से अपहृत मासूम बच्चों की बरामदगी संभव नहीं होती। यही संगठन की असली ताकत है।”उन्होंने आगे कहा कि
“भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक समर्पित भाव से कार्य करता है। हम केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा का संस्कार लेकर चलते हैं।”राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए श्री साहू ने कहा,“झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और एक विशेष वर्ग के लिए कार्य कर रही है। मधुपुर की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।”
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “राज्य की धरोहर और वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा जी जैसे व्यक्तित्व को अपराधियों द्वारा धमकाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार की विफलता को दर्शाता है और भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

माननीय विधायक श्री सी.पी. सिंह ने कहा कि आदित्य साहू जी कार्यकर्ताओं के संघर्ष से निकले नेता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े रहेंगे।

माननीय विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि आदरणीय आदित्य साहू जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ता-आधारित राजनीति की जीत है। उनका संघर्ष और समर्पण हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता रांची महानगर जिला अध्यक्ष श्री वरुण साहू ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती और नए ऊर्जा संचार का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी और संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारीगण, माननीय सांसद एवं विधायकगण, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आदरणीय श्री आदित्य साहू जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

अभिनंदन समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, संदेश वर्मा, रमेश सिंह, मुकेश मुक्ता, कृपाशंकर सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, दिन दयाल वर्णवाल, राजेंद्र केशरी, ऊषा पांडेय, संजय जयसवाल, मदन सिंह, रोशनी खलखो, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, राजू सिंह, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, बिना मिश्रा, पूनम जयसवाल, विकास रवि, देवेंद्र शर्मा, सोनू सिंह, विश्वजीत सिंह, तरुण जयसवाल, अश्विनी सीखुजा, नयन परमार, रोमित सिंह, पायल सोनी, प्रकाश साहू, राकेश शर्मा, रवि मुंडा ओम प्रकाश पांडे, अशोक मिश्रा, उमेश यादव, कुंदन सिंह, सुजीत शर्मा, विशाल अग्रवाल, अमित यादव, विशाल साहू, उमेश तिवारी, सुप्रिया दुबे, अशोक मुंडा, पवन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन….बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का हवाला देकर झारखंड में डीजीपी नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया और तर्क दिया गया कि राज्य में अनुभवी पुलिस प्रमुख की नियुक्ति अनिवार्य है, लेकिन कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण डीजीपी पद पर चयन हेतु उपलब्ध नहीं हैं।

कहा कि गृह विभाग द्वारा नियमावली में अधिकारियों की अनुपलब्धता का जो आधार बताया गया है, वह पूरी तरह भ्रामक है। वास्तविकता यह है कि झारखंड कैडर के डीजी रैंक के तीन वरिष्ठ अधिकारी अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया में से कोई भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं है। इन तीनों अधिकारियों की सेवा अवधि भी क्रमशः एक वर्ष, दो वर्ष और तीन वर्ष शेष है। इसके बावजूद, सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले वरीयता क्रम में उनसे कनिष्ठ अधिकारी को डीजीपी नियुक्त कर दिया गया।

कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ फैसले का उल्लंघन है, क्योंकि यूपीएससी के पैनल से चयन नहीं किया गया। और दूसरा तथ्य यह भी है कि राज्य सरकार द्वारा स्वयं बनाई गई डीजीपी नियुक्ति नियमावली के वरीयता क्रम का पालन नहीं किया गया।

कहा कि डीजीपी, पूरे राज्य के पुलिस बल का मुखिया होता है। उसकी नियुक्ति में ही पक्षपात और नियमों की अवहेलना किया जाना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है, ट्रांसफर पोस्टिंग में लेनदेन को बढ़ावा देता है, वसूली-रंगदारी, फर्ज़ी केस मुकदमे जैसी घटनाओं को बढ़ावा देता है।

कहा कि अनुराग गुप्ता के मामले में हम सबने देखा है कि हेमंत सोरेन जी ने उनकी नियुक्ति के लिए सारे कायदे कानूनों को ताक पर रख दिया। एसीबी और सीआईडी का प्रभार सौंप कर अपने खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित कराया, लेकिन अनुराग गुप्ता ने ही ऐसी प्रतिकूल स्थिति खड़ी कर दी कि अंततः रातोंरात उन्हें हटाना पड़ा।

कहा कि हेमंत सोरेन जी, को संवैधानिक प्रावधानों और कोर्ट के दिशा निर्देशों का सम्मान करना सीखना चाहिए़। डीजीपी नियुक्ति में किए गए पक्षपात की समीक्षा कर अपनी गलती सुधारें मुख्यमंत्री।

SUBSCRIBE FOR UPDATES