भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पलामू जिला के सुविख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री साहू ने कहा कि स्व मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।इन्होंने वर्षों तक संघ परिवार के विभिन्न संगठनों ,विद्यार्थी परिषद से जुड़कर समाज की सेवा की। युवाओं को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन किया।
कहा कि स्व मिश्र संयुक्त बिहार में पलामू जिला भाजपा महामंत्री के रूप में पार्टी की सेवा की।
कहा कि स्व मिश्र का निधन झारखंड केलिए अपूरणीय क्षति है।
श्री साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।ईश्वर परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।

