3 महापौर,6नगर परिषद अध्यक्ष और 6 नगर पंचायत अध्यक्ष समारोह में हुए शामिल
387 पार्षद गण भी हुए सम्मानित
अपने अपने निकाय क्षेत्रों के नरेंद्र मोदी बने निकाय जनप्रतिनिधि….आदित्य साहू
विजय का सिलसिला रुकना नहीं चाहिए,झारखंड में नया विहान लाना है
निकाय चुनाव परिणाम हेमंत सरकार पर बड़ी चोट….अरुण सिंह
चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर होते तो ठगबंधन का सूफ़डा साफ हो जाता
निकाय जन प्रतिनिधि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुट जाएं…अर्जुन मुंडा
राज्य की जनता भाजपा के साथ खड़ी…समीर उरांव
प्रदेश भाजपा द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में चिरौंदी रांची स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में नव निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रांची,मेदिनीनगर और आदित्यपुर नगर निगम के विजयी महापौर, लोहरदगा,गुमला,मिहिजाम और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष,खूंटी,लातेहार,डोमचांच, जामताड़ा,महगामा नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित 387 पार्षद गण शामिल हुए जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद श्री अरुण सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू , केंद्रीय मंत्री संजय सेठ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सांसद विधायकगण ने अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय महामंत्री सहित सभी नेतागण ने हॉल में पुष्प वर्षा कर जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।
आज महिला दिवस के अवसर पर सभी मंचस्थ नेतागण ने महिला जन प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी।
मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने और धन्यवाद ज्ञापन रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष धीरज महतो ने किया। अतिथियों का स्वागत विवेकानंद सिंह,जितेंद्र वर्मा,सुनील साहू,बलराम सिंह,सागर उरांव, हरिकृष्ण प्रधान,नरेंद्र सिंह,सरिता मुर्मू,संजीव बावला,मनीर उरांव,अमित तिवारी,वंशी यादव आदि ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने सभी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई शुभकामनाएं दी।
श्री साहू ने कहा कि सभी जन प्रतिनिधि पार्टी के विचारों,नीतियों ,कार्यक्रमों को जन तक पहुंचाने हेतु,गरीब, झुग्गी झोपड़ियों तक विकास की योजनाओं को शत प्रतिशत पहुंचाने केलिए अपने अपने नगर निकाय के नरेंद्र मोदी बने।
श्री साहू ने कहा कि झारखंड में संपन्न निकाय चुनाव भाजपा के संघर्षों और न्यायालय के दबाओं का परिणाम है अन्यथा राज्य सरकार निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं। और आगे भी यह जीत का सिलसिला रुकना नहीं चाहिए।
कहा कि राज्य की आदिवासी,दलित,महिला,युवा विरोधी सरकार को हटाकर ही हम चैन से बैठेंगे।झारखंड में नया सबेरा लाना अभी बाकी है। निकाय चुनाव परिणाम ने अंगड़ाई ली है।
कहा कि आज झारखंड में चाहे बुनियादी सुविधाओं के विकास हों या गरीब कल्याण की योजनाएं सभी मोदी सरकार की देन है। हेमंत सरकार केवल लूट भ्रष्टाचार और घोटालों में व्यस्त है। अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। व्यापारियों की दिन दहाड़े हत्याएं हो रही।आम खास कोई सुरक्षित नहीं है।
कहा कि निकाय चुनाव में भी अधिकारियों ,पुलिस प्रशासन के बल पर भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों को हराया है
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज होगा। पार्टी सड़क से सदन तक चुप नहीं बैठेगी।
राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में नगरीय क्षेत्र की जनता ने राज्य सरकार को करारी चोट दी है। जनता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में खड़ी रही। और पार्टी चुनाव चिन्ह और निकाय चुनाव होते तो राज्य की सत्ताधारी ठगबंधन का सूफ़डा साफ हो जाता।
कहा कि राज्य सरकार ने डर के कारण दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराए।देश भर में मेयर के चुनाव दलीय आधार पर होते हैं लेकिन झारखंड में डरी सहमी सरकार हिम्मत नहीं जुटा पाई। पुलिस प्रशासन के दुरूपयोग केलिए बैलेट से चुनाव कराए।
कहा कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।जनता भ्रष्ट निकम्मी हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता भी कमल खिलाने को तैयार हैं।झारखंड के कार्यकर्ताओं का प्रयास बंगाल में भी शुभ परिणाम लेकर आएगा।
कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,पार्टी के पास विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। हमें जनता के विश्वास को सेवा के बल पर बार बार जीतना है।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि निकाय चुनाव के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि गवर्नेंस का नया मॉडल खड़ा करें।विकास को तेजी से धरातल पर उतारें।
कहा कि जनप्रतिनिधियों का यह प्रयास विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।भारत के भविष्य को सुनिश्चित करेगा।विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुमला,लोहरदगा ,खूंटी जैसे क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत भाजपा के मजबूत जनाधार का परिणाम है। कार्यकर्ताओं के प्रयास ने सुखद परिणाम दिए हैं।उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल,विधायक सीपी सिंह,उज्जवल दास सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,आरती कुजूर ,दीपक बंका,हेमंत दास सहित प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष गण उपस्थित थे।

