Skip to main content

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत लोक कल्याणकारी बजट सहित अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कुंवर गगराई,भानु प्रताप शाही,विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा,पूर्व विधायक , शशि भूषण मेहता,विरांचि नारायण, रणधीर सिंह, अमित मंडल,सहित जिलाध्यक्षण,जिला प्रभारी गण उपस्थित रहे।

बैठक के बाद राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट की चर्चा की।

भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है केंद्रीय बजट…अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने कहा कि सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 9 वीं बार लगातार प्रस्तुत बजट सराहनीय,ऐतिहासिक और भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के हर नागरिक के सपनों आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।

कहा कि बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देगा, किसानों के विश्वास को मजबूत करेगा,महिलाओं को आत्मनिर्भरता देगा,माध्यम और गरीब वर्ग को मजबूती देगा।

कहा कि आज का भारत तेजी से रिफॉर्म,परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म में विश्वास करता है।

कहा कि इस बजट में माध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई। जिला स्तर पर बायोफार्मा केंद्र से गुणवत्ता पूर्ण इलाज होगा,टीडीएस में आवेदन समाप्त किया गया,17जीवन रक्षक दवाइयों से सीमाशुल्क कम या शून्य किया गया। बच्चों को बाहर पढ़ना भी सस्ता किया गया है।

कहा कि यह बजट युवाओं को प्रोत्साहित करने वाला है। एम एस एम ई क्षेत्र में 10हजार करोड़ का आवंटन युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देगा। पर्यटन के क्षेत्र में युवा गाइड का प्रशिक्षण के साथ शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने केलिए उच्चाधिकार समिति गठित करने का प्रस्ताव है।

देश के हर जिले में महिला छात्रावास की स्थापना,लखपति दीदी के तर्ज पर क्रेडिट लिंक्ड आजीविका से उद्यम स्वामित्व का कार्य प्रारंभ होगा।

कृषि के साथ अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करने की दिशा में कार्य प्रारंभ होंगे ।भारत विस्तार एआई टूल के माध्यम से कृषि को तकनीक से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय फाइबर योजना से रेशम उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

कहा कि अमृत सरोवरों,जलाशयों में मछलीपालन ,पशु चिकित्सक की संख्या बढ़ाने केकीय पूंजी सब्सिडी योजना प्रारंभ होगी।

कहा कि एक तरफ सेमी कंडक्टर,, रासायनिक पार्क केलिए प्रावधान है वहीं खादी हैंडलूम को बढ़ावा देने केलिए महात्मागांधी ग्राम स्वराज योजना भी शुरू होगी।

कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में मोदी सरकार की कसर नहीं छोड़ रही है आज मिसाइल या अन्य अस्त्र शस्त्र स्वदेशी तैयार हो रहे साथ ही रक्षा क्षेत्र में भारत बड़ा निर्यातक देश बना है।

कहा कि पिछले 11वर्षों में मोदी सरकार ने स्वास्थ्य बजट में तिगुना,रक्षा क्षेत्र में तिगुना,सड़क निर्माण में 6गुणा आवंटन बढ़ाया है।

कहा कि जहां तक झारखंड की बात है इस बजट में टैक्स से 51,236 करोड़ रुपए झारखंड को मिलेंगे जबकि ग्रांट्स इन ऐड के रूप में 17,057 करोड़ रुपए मिलेंगे। विशेष सहायत अनुदान केलिए 11567 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कहा कि झारखंड केलिए पिछले 11 वर्षों में 16 गुना राशि बढ़ाई गई।

कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से आज झारखंड में 18.8 लाख किसान पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे।1.35 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड हैं, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से2.64 करोड़ लोगों तक 5 किलो अनाज प्रतिमाह दिए जा रहे। जल जीवन मिशन में 34.4 लाख घरों तक नल जल योजना पहुंची है। अटल पेंशन योजना में 25.6 लाख लाभार्थी हैं,पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 1.6 करोड़ लोगों का पंजीकरण है।

कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के साथ विकसित झारखंड का भी संकल्प पूरा करने का प्रयास कर रही।

कहा कि लेकिन राज्य की ठगबंधन सरकार केंद्रीय राशि को घोटाला और भ्रष्टाचार में बर्बाद कर रही।आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार चरम पर है।

कहा कि केंद्र की योजनाओं,के अलावा झारखंड सरकार यह नहीं बता सकती कि उसने कौन से बड़ी योजना को पिछले 6 वर्षों में साकार किया है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।


SUBSCRIBE FOR UPDATES