Skip to main content

प्रवासी मजदूर से लेकर युवा छात्र किसान सभी बेहाल

lotus

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। प्रदेश की हेमंत सरकार ने प्रवासियों को बड़े-बड़े सपने अवश्य दिखाएं किन्तु उन प्रवासी मजदूरों की मैपिंग तक नहीं हो सका। यह सरकार किसानों के लिए घड़ियाली आंसू तो जरूर बहा रही किंतु सबसे ज्यादा दुखी इस राज्य में किसान हैं। बिचौलियों को कांग्रेस और झामुमो का साथ मिल रहा है, किसान बदहाल हैं। आदिवासियों की हत्या हो रही है, सिद्धू कानू के परिजन की हत्या सवाल खड़े करता है। बिजली की लचर व्यवस्था, बेरोजगारों को 5 लाख रोजगार देने का वादा, महिलाओं के साथ दुष्कर्म राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन दर्शाता है कि सरकार एक वर्ष में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है।

हेमन्त सोरेन के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में किसानों के साथ धोखा हुआ, राज्य में खनिज की लूट मची है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हुआ, ना रोजगार मिला ना भत्ता, लोकतंत्र विरोधी हेमंत सरकार, कोरोना काल में बदहाल व्यवस्था, धर्मांतरण को प्रोत्साहन देने वाली सरकार, राष्ट्र द्रोहियों को संरक्षण देने वाली सरकार, विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है, महिला विरोधी हेमंत सरकार में महिला उत्पीड़न एवं यौन शोषण में भारी वृद्धि, अल्पसंख्यक विरोधी हेमंत सरकार, आदिवासियों की भी चिंता नहीं, आदिवासी विरोधी निर्णय, दलित विरोधी सरकार, विधि व्यवस्था की स्थिति खराब, उग्रवादियों के हौसले बुलंद, अपराधी पकड़ से दूर और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या सरकार के विफलता को दर्शाता है। 

पार्टी ने आरोप पत्र को जनता की अदालत में समर्पित किया।
सरकार की विफलता को लेकर प्रदेश कार्यालय में एक स्लाइड शो के माध्यम से दर्शाया गया साथ ही आरोप पत्र भी जारी किया गया। इस क्रम में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी शिवपूजन पाठक, आदि उपस्थित थें।

विज्ञापन और होर्डिंग वाली हेमन्त सरकार: दीपक प्रकाश

lotus

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को जनता के सपनों पर कुठाराघात करने वाला साल बताते हुए कहा कि राज्य की सेवा तीन करोड़ जनता को सरकार ने छलने का कार्य किया है। कांग्रेस, जेएमएम और राजद ने राज्य में परिवारवाद को बढ़ाने का कार्य किया है। इस एक वर्ष में विकास की शून्यता और लूट खसोट व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। यह सरकार होर्डिंग और विज्ञापन पर चलने वाली सरकार है। इनके 1 वर्ष के कार्यकाल को सौ में जीरो अंक दिया जाना मुनासिब है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विफलताओं को छुपाने के लिए जितने पैसे महोत्सव में खर्च कर रही है उतने पैसे राज्य के दुखी और पीड़ित समाज को मिलता तो कईयों की परेशानी खत्म हो जाती किंतु सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन और होर्डिंग देकर अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रही है।

जनता की अपेक्षाओं पर विफल रही हेमन्त सरकार: बाबूलाल मरांडी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सबसे विफल सरकारों में शामिल करते हुए चौतरफा हमला बोला है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस एक वर्ष में उग्रवाद, अपराध का बोलबाला रहा। अपराध का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुई। डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना कलंक कथा को दर्शाता है। दुष्कर्म का शिकार सबसे ज्यादा छोटी बच्चियां हुई है। राज्य में बेटियों की सुरक्षा नगण्य रही। विकास कार्य ठप्प पड़ा है। ब्लॉक, थाना और अंचल में भ्रस्टाचार उफान पर है। उग्रवादियों अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। भाजपा के कार्यकाल में राज्य से भागे हुए उग्रवादी पुनः पैर पसार दिया है। दुमका में मुख्यमंत्री के भाई के नाम पर लेवी ली जा रही है। सत्ता में बैठे विधायकों और सरकार का उग्रवादियों के संरक्षण प्राप्त है।

सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी संगठन के साथ झारखंड में रोल मॉडल भाजपा हमारा लक्ष्य: दिलीप सैकिया

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड के प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया अपने तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास के क्रम में आज प्रातः 8.30 बजे सेवा विमान से रांची पहुँचे। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह,महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू विधायक नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर,सांसद संजय सेठ,मेयर आशा लकड़ा आदि ने स्वागत किया।

बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण… प्रदेश प्रभारी के रूप में पहली बार रांची पधारे श्री दिलीप सैकिया ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

रांची महानगर एवम युवा मोर्चा ,महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति रिवाज, ढोल,बजा के साथ स्वागत किया।

दिन भर चला बैठकों का दौर…भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश प्रभारी के साथ दिन भर बैठकों का दौर चला।
11बजे पूर्वाह्न कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें श्री सैकिया के साथ प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश,पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,सांसद सुदर्शन भगत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय शामिल हुए।

विधायकदल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विधायकदल की बैठक में नेता बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह,नीलकंठ मुंडा,नवीन जायसवाल, समरी लाल,रामचंद्र चंद्रवंशी, पुष्पा देवी,भानुप्रताप शाही,आलोक चौरसिया,राज सिन्हा, इंद्रजीत महतो,अपर्णा सेन गुप्ता, अनंत ओझा,अमित मंडल,अमर बाउरी, किशुन दास, मनीष जायसवाल, नीरा यादव,शशिभूषण मेहता,कोचे मुंडा,नारायण दास,केदार हाजरा,विरंची नारायण,रणधीर सिंह,ढुल्लू महतो शामिल हुए।

प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज़िला प्रभारी की बैठक प्रदेशअध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश प्रभारीसहित संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ मुंडा,गंगोत्री कुजूर,प्रणव वर्मा,विनोद शर्मा,आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा,सुबोध सिंह गुड्डू,मुनेश्वर साहू,नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक,काजल प्रधान,रीता मिश्रा, दीपक बांका, हेमंन्त दास, सूरज चौरसिया,मनोज सिंह,पंकज सिन्हा, सुमन कुमार,राजश्री जयंती,शिवपूजन पाठक,प्रेम मित्तल,योगेंद प्रताप, रमेश पुष्कर,राजीव तिवारी,अशोक बड़ाइक,प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह,अविनेश कुमार,अमित कुमार,कुणाल षाड़ंगी सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्षगण एवम ज़िला प्रभारी गण उपस्थित हुए।

बैठक के बाद मीडिया बंधुओं से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी एवम प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के संबंध में जानकारी दी।

प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि झारखंड में सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी एवम सर्व ग्राह्य भाजपा बनाकर प्रदेश के संगठन को पूरे देश केलिये रॉल मॉडल संगठन बनाना हम सब का लक्ष्य है। असंख्य समर्पित और सेवा भावी कार्यकर्ताओं का सहयोग समर्पण एवम परिश्रम से पार्टी इस लक्ष्य को पूरा करेगी।

श्री सैकिया ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश मे फिर से जनता का और अधिक विश्वास प्राप्त करने केलिये संगठनिक विस्तार और मजबूती आवश्यक है। हमे ग्रासरूट लेबल पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना है।मजबूत भाजपा ही मजबूत भारत के सपनो को साकार कर सकती है।
उन्होंने कहा कि दिनभर की बैठकों में पार्टी ने संगठनिक मजबूती के साथ केंद्र सरकार की नीतियों,कार्यक्रमो और योजनाओं को जन जन तक पहुचाने केलिये मंथन किया वही प्रदेश सरकार की नाकामियों,जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करने केलिये भी पार्टी सदन से सड़क तक विरोध करेगी।
कहा कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे,और जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सरकार पंचायत चुनाव नही कराना चाहती,किसानों की योजनाओं को बंद करने वाली सरकार कृषि सुधार कानून पर जनता को गुमराह कर रही,नेता प्रतिपक्ष के लिये सरकार की नीयत साफ नही ,विकास योजनाएं ठप्प है।
उन्होंने कृषि कानून पर कहा कि भाजपा किसानों के हित मे खड़ी है। किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में हमारा यह सार्थक प्रयास है।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री सैकिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास डिवाइड एंड रूल का रहा है जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।

चीन समर्थक एवम भारत विरोधी कर रहे किसानों को गुमराह। अटल जी की जयंती पर किसानों को 18000करोड़ का तोहफा देगी मोदी सरकार: दीपक प्रकाश

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 1962 की चीन भारत की लड़ाई में चीन का साथ देनेवाले अराजक तत्व आज पूरे देश मे किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेना के राशन पानी को रोककर हाईवे जाम करनेवाले कभी किसान के हितैसी नही हो सकते।
कहा कि ये टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग है जो देश मे किसानों की आड़ में अपनी राजनीति रोटी सेंकना चाहते हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि देश के अधिकांश किसान प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर स्व अटल जी की जयंती पर कार्यकर्ता किसानों के साथ किसान सम्मान दिवस मनाएंगे।प्रत्येक जिले में बूथ स्तर तक कर्तकर्ता 12 बजे दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनेंगे।
उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में केंद्र सरकार 18हजार करोड़ रुपये भेजने जा रही।
श्री प्रकाश ने हेमंन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

4 दिसंबर को सभी मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी भाजपा

राज्य में धान खरीद पर रोक लगाए जाने के खिलाफ कल 4 दिसंबर को सभी 513 संगठनिक मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम होगा। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के खिलाफ राज्य के किसानों में बड़ा आक्रोश है। कहा कि सरकार लगातार किसानों के खिलाफ निर्णय ले रही है। किसानों से संबंधित कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही हैं।

झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर,एक साल की नाकामियों के साथ जनता के बीच जाएगी पार्टी: डॉ सुभाष सरकार

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त सह प्रभारी डॉ सुभाष सरकार अपने दो दिवसीय दौरे पर कल देर शाम रांची पहुंचे। आज प्रदेश कार्यालय में उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों,सात मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों एवम जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर पार्टी की सांगठनिक एवम राज्य सरकार की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ सरकार ने झारखंड सरकार पर कड़ा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि हेमंन्त सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।बिचौलिये हावी है।इनके माध्यम से लूट का पैसा सरकार में शामिल लोगों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास योजनाओं केलिये राज्य को पैसे की कमी नही होने दी है।परंतु यह सरकार पैसे का बहाना बनाते रहती है। राज्य सरकार को केंद्र से भेजी गई राशि का हिसाब देना चाहिये।
उन्होंने कहा कि यह सरकार उपयोगिता प्रमाणपत्र भी नही दे पाती।
डॉ सरकार ने कहा कि कोरोना के बाद अनेक राज्य सरकारें विकास कार्यों को गति देने में जुट गई हैं। कोरोना के कारण दो तीन माह विकास बाधित हुए है,परंतु झारखंड सरकार अपनी नाकामियों केलिये बहाने ढूंढती है।
कहा कि राज्य में खनिज संपदा की लूट मची है।सरकार ने धान की खरीद पर रोक लगाकर किसानों को धोखा दिया है। पंचायत से लेकर राजधानी तक सर्वत्र नकारात्मक वातावरण है। सड़क,बिजली पानी,चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति खराब है।
उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य सरकार की इन विफलताओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करेगी।पार्टी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आरोप पत्र जारी करेगी। पार्टी पिछली भाजपा सरकार की उपलब्धियों और इस सरकार की नाकामियों का तुलनात्मक ब्यौरा प्रस्तुत करेगी।

इसके पूर्व डॉ सरकार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने झारखंड की सुख समृद्धि केलिये झारखंड राज्य बनाया।और इसके संरक्षण की भी जिम्मेवारी हमारी है।हम देश और जनता की सेवा केलिये कार्य कर रहे हैं।
कहा कि हमारी कार्य पद्धति केवल चुनाव जीतना और सरकार चलाना नही है बल्कि हमे भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना है।

कोरोना के बीच कार्यकर्ताओं ने सेवा,संगठन और वर्चुअल आंदोलन की त्रिवेणी बहाई….दीपक प्रकाश

अपने अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश के नवनियुक्त सह प्रभारी एवम बांकुड़ा के सांसद डॉ सुभाष सरकार का भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पुष्प गुच्छ,पुस्तक एवम अंग वस्त्र देकर स्वागत एवम अभिनंदन किया।
कहा कि डॉ सरकार के पास लंबा संगठनिक अनुभव है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रुप मे ये चिकित्सा महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। पार्टी के बंगाल इकाई में जिला एवम प्रदेश के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सह प्रभारी के रुप मे इनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
श्री प्रकाश ने झारखंड के कार्यकर्ताओं एवम पार्टी के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल मे गरीबों,असहायों की अनवरत सेवा की साथ ही संगठन विस्तार के कार्य को भी बखूबी निभाया। सरकार की विफलताओं जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ वर्चुअल आंदोलन भी किये।
श्री प्रकाश ने कहा कि महागठबंधन ठगबंधन साबित हो चुका है। हम सरकार की नाकामियों और वादा खिलाफी को लेकर सड़क पर पुरजोर आंदोलन करेंगे। भाजपा राज्य को लूटते और बर्बाद होते हुए नही देख सकती।
अपनी विफलता को केंद्र पर थोप रही हेमंन्त सरकार….बाबूलाल मरांडी
बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार में विकास कार्य ठप्प है और लूट खसोट जारी है।
कहा कि थानों में एफआईआर दर्ज नही होते,म्युटेशन कार्य ठप्प हैं,राज्य के उद्योग धंधे बंद हो रहे पर ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बंद फल फूल रहे,बालू घाटों पर लूट मची है,करप्शन प्रैक्टिस बढ़ता ही जा रहा। नीचे से ऊपर तक उगाही हो रही। सरकारी जमीन को भी ऑनलाइन लूट को बढ़ावा दिया जा रहा।
श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा माटी की पार्टी है।हमे राज्य को बर्बादी से रोकने केलिये आर पार की लड़ाई लड़नी होगी।

संगठनात्मक कार्य समय पर पूरे हों….धर्मपाल सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्ष से संगठनात्मक वृत लिया।
उन्होंने आगामी 10 दिसंबर तक सभी जिलों में मंडल कार्यसमिति मोर्चों के संगठनिक गठन कर लेने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मंडल कार्यसमिति के साथ संबंधित मंडल में निवास करने वाले प्रदेश,ज़िला के पदाधिकारी,सांसद, विधायक भी शामिल होंगे।
कहा कि आगामी 13 ,14 दिसंबर और 17,18 दिसंबर तक प्रदेश के सभी मंडल में प्रशिक्षण कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
उन्होंने 10 दिसंबर तक पंचायत स्तर की सांगठनिक समिति शक्ति केंद्रों के आवश्यक पुनरीक्षण के भी निर्देश दिए।
बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलन, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवम वंदेमातरम गीत के साथ हुआ।
मंचस्थ महानुभाओं का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ,विधायक जयप्रकाश पटेल,सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने
वंदेमातरम गीत प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवम धन्यवाद ज्ञापन सुश्री काजल प्रधान ने किया।

बैठक में पूर्व विधायक एवम सांसद राजकिशोर महतो के निधन और सिमडेगा के भाजपा कार्यकर्ता महानंद साहू की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये एक मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश 4 दिसंबर से कोल्हान प्रमंडल के 5 दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर जाएंगे

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश कोल्हान प्रमंडल की पांच दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर आगामी 4 दिसंबर से जाएंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का झारखंड के सभी जिलों में सांगठनिक प्रवास के कार्यक्रम को पार्टी द्वारा तैयार किया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण कोल्हान प्रमंडल के चार सांगठनिक जिलों चाईबासा, सरायकेला ,पूर्वी सिंहभूम(घाटशिला)और जमशेदपुर महानगर के कार्यक्रमो से सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 4 दिसंबर को चाईबासा,5 दिसंबर को सरायकेला खरसांवा,6दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) 7 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर ज़िला की कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।
बताया कि जिला कार्यसमिति बैठकों के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष का ज़िला पदाधिकारियों,सांसद ,विधायकगण के साथ भी बैठक निर्धारित है।
साथ ही वे ज़िलों के पुराने,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों ,कार्यकर्ताओं,एवम आमजन से भी मिलकर संवाद करेंगे।
बताया कि सभी जिलों में किसी एक बूथ पर भी प्रदेश अध्यक्ष जी बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे। श्री प्रकाश के द्वारा सभी जिलों में प्रेसवार्ता भी होगी।
बताया किकोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवम बैठक कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है।
श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 8 दिसंबर को रांची लौटेंगे।

हेमन्त सरकार में आदिवासी सुरक्षित नही,रोज हो रही हत्याएं: शिवशंकर उराँव

झारखंड भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत विगत एक माह में लगातार थोड़े थोड़े अंतराल में तीन हत्याकांड का होना जिला में पुलिस-प्रशासन का अपराधियों पर भय का खत्म होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
पहले दो भाई बहन का दोहरा हत्याकांड फिर अभी दो युवकों की हत्या से सारा इलाका दहल गया है।गुमला जिला पुलिस प्रशासन के कारिंदों के नकारेपन के कारण अपराधी और असामाजिक तत्व बेखौफ हो चुके है।इसके पहले एक वृद्ध की हत्या भी इसी घाघरा प्रखंड में हो चुकी है।जिला पुलिस के कप्तान के लिए ही नही हेमन्त सरकार के लिए भी अपनी अक्षमता को स्वीकार करते हुए आत्म समीक्षा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की हेमन्त सरकार के विगत दस माह के शासन में पूरे राज्य में हत्या,लूट,बलात्कार की जितनी घटनाएं हुई है ऐसा कभी नही हुआ था।राज्य सरकार राज्य की शांति व्यवस्था, विधि व्यवस्था की ठीक ठाक रखने की जगह अन्य कार्यों में लिप्त हो गई है जिसका परिणाम सामने आ रहा है।आगे श्री उराँव ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला प्रशासन से मांग करती है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाये और जिला में अमन चैन बहाल करे अन्यथा मोर्चा प्रशासन के खिलाफ जनहित में कड़ा कदम उठायेगी।

नोटबन्दी से हुए क्रांतिकारी आर्थिक सुधार: प्रदीप वर्मा

कांग्रेस की नीतियों ने कालेधन को दिया बढ़ावा

नोटबन्दी पर कांग्रेस को घेरते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता को दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। आर्थिक मोर्चे पर देश को घुन की तरह बर्बाद करने वाली कांग्रेस इस राष्ट्र की हितैसी कभी नहीं हो सकती। देश को कंगाल बनाने वाली कांग्रेस ने नोटबन्दी का विरोध कर स्पष्ट संदेश दे दिया है की वे लोग देशविरोधी ताकतों के साथ है। देश को बर्बाद करने में जुटे लोगों के साथ है। आतंकी नक्सलियों ने फेक करेंसी, कालेधन का प्रयोग कर देश पर ही हमला किया है।

उन्होंने कहा कि नोटबन्दी के कारण ही नकली मुद्रा पर अंकुश लगाया जा सका, कालेधन पर लगाम लगाया गया,
देशविरोधी ताकत आतंकी और नक्सलीयों पर लगाम लगाया गया, हवाला खत्म हुआ, डिजिटल पेमेंट का बढ़ावा मिला, नोटबंदी के चलते टैक्स के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला और पारदर्शिता में भी इजाफा हुआ।

साथ ही उन्होंने कहा कि डिमोनेटाइजेशन के बाद पहले चार महीनों में 900 करोड़ रुपये की अघोषित आय जब्त की गई थी और पिछले तीन वर्षों में, 3,950 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। जबकि सर्वेक्षण के बाद के प्रदर्शन से कई करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ। ऑपरेशन क्लीन मनी ने अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने में मदद की है।

SUBSCRIBE FOR UPDATES
© 2022 All Rights Reserved | Developed By: palakSys
Find Us: