पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज धुर्वा स्थित अपने आवास पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें हरा भरा राज्य दिया, हमारी भी जिम्मेदार है कि आनेवाली पीढ़ी को हम हरा भरा राज्य दें। वनों से आच्छादित झारखंड में हमारी सरकार ने हर वर्ष वन महोत्सव का आयोजन किया। करम, पीपल, फलदार वृक्ष लगवाये। पहली बार राज्य में यह महोत्सव नहीं हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान सरकार के लिए जल, जंगल और जमीन केवल नारा है। इनका संरक्षण हमारे लिए संकल्प है। आप भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाएं और अपना कर्तव्य निभाएं।