भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश ने राज्य की जनता को करम पर्व की शुभकामनाएं एवम बधाई दी है।
श्री प्रकाश ने कहा कि यह झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है।प्रदेश की जनता का प्राकृति से कितना गहरा नाता है यह सब इन पर्वों में दिखता है।कहा जाए तो प्रकृति ही झारखंड की संस्कृति है।यह प्रदेश पूरे विश्व को प्रकृति से प्रेम और उसे पूजने का संदेश देता है।
श्री प्रकाश ने कहा कि भाई बहन का यह पर्व राज्य में भाईचारा और सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला हो ऐसी शुभकामना है।