कांग्रेस की नीतियों ने कालेधन को दिया बढ़ावा
नोटबन्दी पर कांग्रेस को घेरते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता को दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। आर्थिक मोर्चे पर देश को घुन की तरह बर्बाद करने वाली कांग्रेस इस राष्ट्र की हितैसी कभी नहीं हो सकती। देश को कंगाल बनाने वाली कांग्रेस ने नोटबन्दी का विरोध कर स्पष्ट संदेश दे दिया है की वे लोग देशविरोधी ताकतों के साथ है। देश को बर्बाद करने में जुटे लोगों के साथ है। आतंकी नक्सलियों ने फेक करेंसी, कालेधन का प्रयोग कर देश पर ही हमला किया है।
उन्होंने कहा कि नोटबन्दी के कारण ही नकली मुद्रा पर अंकुश लगाया जा सका, कालेधन पर लगाम लगाया गया,
देशविरोधी ताकत आतंकी और नक्सलीयों पर लगाम लगाया गया, हवाला खत्म हुआ, डिजिटल पेमेंट का बढ़ावा मिला, नोटबंदी के चलते टैक्स के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला और पारदर्शिता में भी इजाफा हुआ।
साथ ही उन्होंने कहा कि डिमोनेटाइजेशन के बाद पहले चार महीनों में 900 करोड़ रुपये की अघोषित आय जब्त की गई थी और पिछले तीन वर्षों में, 3,950 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। जबकि सर्वेक्षण के बाद के प्रदर्शन से कई करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ। ऑपरेशन क्लीन मनी ने अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने में मदद की है।