भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी नर सेवा नारायण सेवा के प्रबल आग्रही रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि को गरीबों,असहायों ,प्रवासी मजदूरों की सेवा को समर्पित किया है।
उन्होंने आज रांची ग्रामीण जिलान्तर्गत ओरमांझी,सिकीदारी और मेसरा मंडल में गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया।
आज पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हजारों गरीब परिवारों प्रवासी मजदूरों के बीच अनाज एवम खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।